शिवराज बोले- कांग्रेस की नाव डूब रही, किसानों को गुमराह कर खुद को बचाने में जुटी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि कानूनों पर आज मैं कांग्रेस और डीएमके, AAP, सपा, अकाली दल, TMC और लेफ्ट पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के पाखंड का पर्दाफाश करूंगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है और इसीलिए वे किसानों को गुमराह करके खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 07 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST
  • कांग्रेस की नाव डूब रही- शिवराज सिंह चौहान
  • 'शरद पवार ने AMPC को लेकर पत्र लिखा था'
  • 'कभी समर्थन करने वाले आज कर रहे विरोध'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि कानूनों पर आज मैं कांग्रेस और डीएमके, AAP, सपा, अकाली दल, TMC और लेफ्ट पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के पाखंड का पर्दाफाश करूंगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है और इसीलिए वे किसानों को गुमराह करके खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

सोमवार शाम को हैदराबाद पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने भारत बंद के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ''मैं कांग्रेस, लेफ्ट, एनसीपी सबके पाखंड का खुलासा करना चाहता हूं. मैं 2011 के शरद पवार के पत्र को दिखा रहा हूं. शरद पवार ने कृषि मंत्री रहते हुए AMPC एक्ट को लेकर राज्यों को पत्र लिखा था.''

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने AMPC एक्ट का समर्थन किया था. कांग्रेस ने इसे लेकर अपने घोषणा पत्र में भी ऐलान किया था. शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन्हें यह पता नहीं कि प्याज जमीन के नीचे होता है या ऊपर, लेकिन उन्होंने भी पत्र लिखा था. अब वह भी किसानों को भड़का रहे हैं. शरद पवार मंडी की बात करते थे और मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी के साथ ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार को इस सवाल का जवाब देना चाहिए. मोदी सरकार ने MSP बढ़ाए हैं. DMK ने 2016 के चुनाव में अपने मैनिफ़ेस्टो में इस AMPC एक्ट में सुधार का वादा किया था, अब विरोध कर रही है.

देखें: आजतक LIVE TV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बिन पेंदी का लोटा बताया. साथ ही कहा कि योगेंद्र यादव पहले आरोप लगाते थे और अपनी राजनीति चमका रहे हैं. अकाली दल भी एक्ट पर तीन जून को सरकार के साथ थी. समाजवादी पार्टी ने स्टैंडिंग कामिटी की बैठक ने सुझाव दिया कि AMPC एक्ट से किसानों का नुक़सान हो रहा है. सपा के विरोध से उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »