महिला के वेश में घर में घुसा युवक, मां-बेटी से की छेड़खानी, फिर...

डोडामार्ग शहर में एक शख्स महिला के वेश में एक महिला के घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की. घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता डोडामार्ग में इकट्ठा हो गए और आरोपी पर हिंदू महिलाओं और लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने का आरोप लगाया.

Advertisement
आरोपी रेहान लतीफ. आरोपी रेहान लतीफ.

aajtak.in

  • सिंधुदुर्ग,
  • 19 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

महाराष्ट्र और गोवा राज्य की सीमा पर डोडामार्ग शहर में एक शख्स महिला के वेश में एक महिला के घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की. महिला के चिल्लाते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और शख्स की जमकर पिटाई की. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

घटना सोमवार रात की है, जब सिंधुदुर्ग जिले के डोडामार्ग शहर में आरोपी रेहान लतीफ ने महिला के घर में घुसने की कोशिश की और महिला के कपड़े पहनकर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ भी उत्पीड़न किया. महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया. आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि वह महाराष्ट्र की एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें- मंदिर से लौट रही लड़की से छेड़छाड़, भाई ने किया विरोध तो दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला... हापुड़ में खौफनाक कांड

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता डोडामार्ग में इकट्ठा हो गए और आरोपी पर हिंदू महिलाओं और लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने का आरोप लगाया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. डोडामार्ग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर निसर्ग ओटारी ने पुष्टि की कि आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और मामले की जांच की जा रही है.  

Advertisement

मामले में पुलिस ने कही ये बात

डोडामार्ग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर निसर्ग ओटारी ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. पुलिस इंस्पेक्टर निसर्ग ओटारी ने आगे बताया कि घटना सोमवार रात की है और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- रितेश देसाई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »