प्रेमी के साथ भागने के लिए कर दी अपने ही 5 महीने के बच्चे की हत्या... महिला गिरफ्तार

त्रिपुरा में एक महिला ने अपनी ही बच्ची की हत्या कर दी. उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि वह प्रेमी के साथ भाग सके. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
बच्चे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार. (Photo: Representational ) बच्चे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • अगरतला,
  • 11 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजला ज़िले में अपने पांच महीने के बच्चे की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुचित्रा देबबर्मा (28) ने अपनी बच्ची की हत्या उस व्यक्ति के साथ भागने की योजना बनाने के लिए की, जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी.

Advertisement

सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सोनामुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी तापस दास के नेतृत्व में एक पुलिस दल रविवार को रामपदापारा स्थित उसके घर गया. जहां बच्ची बिस्तर पर पड़ी मिली, जबकि उसकी मां लापता थी. बच्ची को सोनामुरा उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. 

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर 8 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मां ने इसलिए ली बच्ची की जान

दास के अनुसार सुचित्रा को बाद में गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुचित्रा ने अपने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी, जब उसका पति अमित देबबर्मा रबर के बागान में काम के लिए बाहर गया था.

यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट काटकर बच्चे की हत्या, सेप्टिग टैंक से बरामद हुआ शव, चाचा गिरफ्तार

Advertisement

हालांकि, पूछताछ के दौरान, उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मारकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाना चाहती थी, जिसके साथ उसका विवाहेतर संबंध था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और उक्त व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है, जिसके साथ वह एक साल से रिलेशन में थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »