बंगालः हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 42 घायल

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्थिति पर अब काबू पा लिया गया है.

Advertisement
हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी आग हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी आग

अनुपम मिश्रा

  • हल्दिया,
  • 21 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST
  • प बंगाल के हल्दिया में हुआ हादसा
  • सीएम ममता बनर्जी ने जताया हादसे पर दुख

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के कैंपस में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 42 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता भेजा गया है.  

हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट में लगी आग में घायलों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अस्पताल और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के भीतर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. मॉक ड्रिल के बाद एक प्लांट में शटडाउन का काम चल रहा था और तभी ड्रिलिंग के दौरान विस्फोट से आग लगी.

Advertisement

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया है कि घायलों को कोलकाता भेजा गया है. कॉरपोरेशन ने बताया कि आग मॉक ड्रिल के बाद लगी. मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक हो गई थी. IOC  ने मामले में जांच शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में जांच करेगा. 

ममता बनर्जी ने जताया दुख
प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हल्दिया में हुए हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने कहा, हादसे में जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता लाया जा रहा है. बंगाल सरकार सभी जख्मियों के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए पूरी मदद कर रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »