छत्रपति शिवाजी का 'वाघ नख' लंदन से मुंबई आया, सात महीने सतारा के म्यूजियम में रहेगा

जैसे-जैसे 19 तारीख नजदीक आ रही है, महाराष्ट्र के सतारा में तैयारियां जोरों पर है. छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए जाना वाला पौराणिक हथियार 'वाघ नख' को सतारा लाया जा रहा है. इससे पहले सतारा में बड़े कार्यक्रम की योजना बनाई गई है.

Advertisement
छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख' छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख'

सौरभ वक्तानिया

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

महाराष्ट्र के सतारा की हवा में उत्सुकता की लहर दौड़ रही है. हवा में रंग-बिरंगे झंडे लहरा रहे हैं और सड़कों पर उत्साह की लहर है. इसी खुशी की वजह है, छत्रपति शिवाजी महाराज के पौराणिक हथियार 'वाघ नख' की घर वापसी.

सदियों से, मराठा सम्राट द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला खतरनाक हथियार लंदन में दूर एक म्यूजियम में रखा हुआ था. अब, महाराष्ट्र सरकार की सालों की कोशिशों के बाद, वाघ नख को आखिरकार सतारा लाया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या भारत को 3 साल के लिए उधार में मिल रहा है शिवाजी का 'वाघ नख'? इतिहासकार का दावा

19 जुलाई को सतारा लाया आएगा 'वाघ नख'

सतारा के संरक्षक मंत्री शंभूराज देसाई ने व्यक्तिगत रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम में सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की, जहां वाघ नख को अगले सात महीने के लिए डिस्प्ले किया जाएगा. इस खास हथियार को बुलेटप्रूफ ग्लास में रखा जाना है और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है.

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को 19 जुलाई को सतारा लाया जाएगा. यह फिलहाल मुंबई पहुंच चुका है. सतारा के संरक्षक मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, "वाघ नख की वापसी महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा की बात है. हम सतारा में इसकी विरासत के मुताबिक समारोह के साथ इसका स्वागत करेंगे."

Advertisement

'वाघ नख' को लाने में कितना खर्च आया?

संस्कृति मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने वाघ नख के संभावित आगमन पर खुशी जाहिर की लेकिन इतिहासकारों का दावा है कि असली हथियार सतारा में ही था. हालांकि, मुनगंटीवार ने इन दावों को खारिज कर दिया और हथियार को वापस लाने में हुए खर्च की बात बताई. उन्होंने बताया कि हथियार को वापस लाने में 14.08 लाख रुपये की लागत आई है.

संस्कृति मंत्री ने साथ ही बताया कि लंदन में विक्टोरिया और अलबर्ट म्यूजियम के अधिकारियों से सफल बातचीत की गई और इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को वापस भारत लाने का रास्ता साफ हुआ. मसलन, इस बातचीत के बाद एक साल के बजाय लंदन के म्यूजियम ने 'वाघ नख' तीन साल के लिए सौंपा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »