Vande Bharat Trains: बाबा विश्वनाथ की नगरी से बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान! इस रूट पर चलेंगी तीन और नई वंदे भारत ट्रेनें

भारतीय रेलवे इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसी कड़ी में यात्रियों के लिए नई अत्याधुनिक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का क्रम जारी रखते हुए गया एवं हावड़ा, पटना एवं टाटा तथा वाराणसी एवं देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा.

Advertisement
Vande Bharat Trains Vande Bharat Trains

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

भारतीय रेलवे ट्रैक पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक देश के अलग-अलग रेल रूट पर कुल 54 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. इस कुनबे में आने वाली 15 सितंबर से कुछ और नई वंदे भारत ट्रेनें शामिल होने जा रही हैं, जिनमें तीन वंदे भारत ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर चलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर को इन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया जाना प्रस्तावित है.

Advertisement

पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर ये तीन नई वंदे भारत ट्रेनें गया और हावड़ा, पटना और टाटा तथा वाराणसी और देवघर के बीच चलेंगी. दरअसल भारतीय रेलवे इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में जोर-शोर से जुटा हुआ है. इसी कड़ी में यात्रियों के लिए नई अत्याधुनिक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने का क्रम जारी रखते हुए गया एवं हावड़ा, पटना एवं टाटा तथा वाराणसी एवं देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा. 15 सितंबर को उद्घाटन होने वाली ट्रेनों में इन सेवाओं का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है.

पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर चलने वाली इन नई वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. यही नहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित बाबा विश्वनाथ की नगरी से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी बेहतर सुविधा मिलेगी. वहीं दूसरी तरफ बिहार की धार्मिक नगरी गया से हावड़ा आने जाने वालों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. तो बिहार की राजधानी पटना से टाटा आने-जाने वालों के लिए भी 15 सितंबर से शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन किसी सौगात से कम नहीं है.

Advertisement

इस संदर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित आवागमन का लाभ मिलेगा.

ईसीआर के क्षेत्राधिकार से होकर इन रेल रूट पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें:
▪️नई हावड़ा- गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल-धनबाद-कोडरमा रूट से परिचालित की जाएगी
▪️नई टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मूरी-बोकारो-गोमो-गया रूट से परिचालित की जाएगी
▪️वाराणसी और देवघर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डीडीयू - गया - नवादा रूट से परिचालित की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »