Valentine's Day को खास और यादगार बनाने के लिए अपने पार्टनर से जरूर कहें ये बातें, नोट करें Wishes

14 February: प्रेमी जोड़ों के लिए वैंलेंटाइन्स डे बेहद खास होता है. अपने प्यार को सैलिब्रेट करने के लिए लोग 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगर आप अपने पार्टनर के लिए इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाना चहाते हैं को उनके लिए कुछ शब्द कहना तो बनता है. हम आपके लिए वैलेंटाइन्स डे के कुछ मैसेज लेकर आए हैं...

Advertisement
Valentine's Day Wishes (Image: freepik) Valentine's Day Wishes (Image: freepik)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

Valentine's Day Wishes: फरवरी साल का सबसे रोमांटिक महीना होता है. इस महीनें में रोज डे, हग डे, प्रपोज़ डे से लेकर प्रोमिस डे तक को कपल्स सैलिब्रेट करते हैं. इन सभी में सबसे खास दिन माना जाता है वैलेंटाइन्स डे. 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन को लोग प्यार का त्योहार मानकर सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को तोहफे, चॉकलेट आदि देकर प्यार का जश्न मनाते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ रोमांटिक मैसेज जिन्हें आप अपने प्रिय को WhstaApp, Facebook, Message या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भेजकर दिल की बात कह सकते हैं. 

Advertisement


> देखो एक बार फिर से प्‍यार का मौसम आया
साथ में लाया ढेर सारे तोहफे और प्यार भरा मंजर
अब छोड़ भी दो बस अपने सारे काम
देखो प्यार भरा संदेश है आया.
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !

> मुझे अब सुबह-शाम रहता है आपका ही ख्याल
दुआओं की तरह मिला है आपका साथ मुझे
अब न कोई शिकवा और ना ही कोई शिकायत है खुदा से
आपको पाकर खुशियों से भर गया है मेरा दामन.
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2023

> आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी
क्योंकि हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत.
वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

> वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगाना.
Happy Valentines Day

Advertisement

> गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती हैं.
Happy Valentines Day

> वो पूछते है हमें –
क्या हुआ है तुम्हें ? 
अब उन्हें कैसे बताये ?
उन्हीं से मोहब्बत हुई है…
Happy Valentine Day Dear

> करनी है खुदा से एक गुज़ारिश
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले
हर जनम में साथी हो तुम जैसा
या फिर कभी ज़िन्दगी ही ना मिले.
Happy Valentine Day Dear


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement