उत्तराखंड: अचानक पहाड़ से खिसकने लगा मकान, VIDEO देख दहल जाएंगे आप

उत्तराखंड के कद्दूखाल में एक होटल निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा अचानक दरक गया, जिसकी वजह से इलाके में भीषण लैंडस्लाइड हुआ, जिससे दो रेस्टोरेंट और आसपास की संपत्तियां खतरे की जद में आ गई हैं.

Advertisement
उत्तराखंड के कद्दूखाल में दरका पहाड़. (photo: ITG) उत्तराखंड के कद्दूखाल में दरका पहाड़. (photo: ITG)

aajtak.in

  • टिहरी,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

पहाड़ों से लेकर मैदान तक पूरे भारत में इन दिनों बारिश से त्राहिमाम-त्राहिमाम मची हुई है. कहीं सड़कें धंस रही तो कहीं निर्माणाधीन इमारतें ताश के पत्ते की तरह पानी में तैरती हुई नजर आ रही है. ऐसी ही एक भीषण वीडियो उत्तराखंड के टिहरी स्थित कद्दूखाल से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-707ए पर बुधवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई की वजह से पहाड़ी का हिस्सा अचानक दरक गया, जिससे वहां भीषण भूस्खलन हो गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस अचानक हुए भूस्खलन के कारण कद्दूखाल क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. भूस्खलन के कारण पास में मौजूद दो रेस्टोंरेट और एक खाली इमारत को भी भारी नुकसान हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को तत्काल खाली कराया है. एहतियात के तौर पर दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को भी खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है.

Advertisement

यहां देखें VIDEO



अधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक जांच में इस बात का साफ तौर पर खुलासा हुआ है कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा होटल बनाने के उद्देश्य से वहां खुदाई का कार्य कराया जा रहा था. इसी खुदाई के चलते पहाड़ी की नींव कमजोर हुई और उसका एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से दोनों रेस्टोरेंट, श्रमिकों की झुग्गियों और खोखों को पहले ही खाली करा लिया गया था, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. वर्तमान में इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »