उमा भारती के नाम पर फेक आईडी से शेयर की जा रही AI पोस्ट, BJP नेता ने चेताया

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक फेक अकाउंट बनाकर AI जनरेटेड पोस्ट शेयर की जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई संबंध नहीं है.

Advertisement
उमा भारती ने कहा कि फेसबुक पर मेरे नाम की फेक आईडी बनाकर उसमें कोई ग्रुप AI जेनरेटेड पोस्ट कर रहा है. (File Photo: ITG) उमा भारती ने कहा कि फेसबुक पर मेरे नाम की फेक आईडी बनाकर उसमें कोई ग्रुप AI जेनरेटेड पोस्ट कर रहा है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से बनाए गए एक फेक अकाउंट से एआई जनरेटेड पोस्ट शेयर की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से बनाई गई फर्जी आईडी का उनसे कोई संबंध नहीं है और यह उनकी ओर से अधिकृत नहीं है.

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि फेसबुक पर मेरे नाम की फेक आईडी बनाकर उसमें कोई ग्रुप AI जेनरेटेड पोस्ट कर रहा है, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अकाउंट उनकी तरफ से अधिकृत नहीं है और न ही उससे उनका कोई संबंध है.

Advertisement

उमा भारती ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, इसमें एक सवाल पूछा गया है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए. इस पोस्ट में जीतू पटवारी और मोहन यादव के नाम शामिल किए गए हैं.

वहीं, कुछ दिन पहले उमा भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी. उमा भारती ने दतिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जीत का आशीर्वाद दिया. उन्होंने बताया कि आशुतोष तिवारी ने मुझे फोन करके जीत का आशीर्वाद मांगा.

इस बीच उमा भारती ने नरोत्तम मिश्रा के आशुतोष तिवारी के नॉमिनेशन में शामिल होने के फैसले को आदर्श उदाहरण भी बताया. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का बहुत सम्मान करती हूं, उनसे स्नेह रखती हूं.

बता दें, मध्य प्रदेश सरकार में नरोत्तम मिश्रा की जगह बीजेपी ने उपचुनाव में आशीष तिवारी को टिकट दिया. दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को जारी होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »