राहुल गांधी की DOJO यात्रा के नाम में टाइपिंग एरर तो नहीं? अंजना के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने गुरुवार को नेशनल स्पोर्ट्स डे पर एक थ्रोबैक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान जापानी मार्शल आर्ट जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि जल्द ही 'भारत डोजो यात्रा' आने वाली है.

Advertisement
'हल्ला बोल' शो में राहुल की डोजो यात्रा पर चर्चा हुई 'हल्ला बोल' शो में राहुल की डोजो यात्रा पर चर्चा हुई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नेशनल स्पोर्ट्स डे पर एक थ्रोबैक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान जापानी मार्शल आर्ट जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि जल्द ही 'भारत डोजो यात्रा' आने वाली है. डोजो का मतलब ट्रेनिंग हॉल या फिर मार्शल आर्ट्स स्कूल से होता है. राहुल गांधी ने युवाओं को फिटनेस पर ध्यान देने की अपील की. वीडियो में राहुल गांधी ने बच्चों को मार्शल आर्ट्स के दांव सिखाते नजर आए.इसके बाद वह अपने विरोधी को चारों खाने चित करने भी नजर आए.

Advertisement

इसको लेकर आजतक के खास शो 'हल्ला बोल' में अंजना कश्यप ने जब सवाल पूछा कि राहुल गांधी यात्रा की DOJO यात्रा के नाम में टाइपिंग एरर तो नहीं? इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर हम भाजपाइयों से लड़ने की बात करते हैं तो नेगेटिव एनर्जी के साथ नहीं, पॉजिटिव एनर्जी के साथ लड़ने की बात करते हैं. आज की तारीख में राहुल गांधी देश में स्टेट्समैन की तरह हैं. स्टेट्समैन और नेता की जिम्मेदारी केवल वोट लेने की नहीं होती है. 

उन्होंने कहा कि स्टेट्समैन की जिम्मेदारी समाज को बनाना, मोहब्बत करना सिखाना भी होता है. अगर कोई नकारात्मक ताकत का इस्तेमाल बेवजह कर रहा है तो उसे सकारात्मक रूप में भी लाना होता है. कल के भारत को भी बनाना होता है, फिट इंडिया को भी करना होता है और इसके साथ-साथ देश में जिस तरीके का एक भाव चला हुआ है नकारात्मकता का, चाहे वो सांप्रदायिकता का हो, चाहे वो बेरोजगारी का हो, उस भाव से देश के बच्चों को निकालकर आने वाले समय में उनको तैयार करने का भी होता है. 

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कभी चीन की बात करेंगे तो कभी पाकिस्तान की, कभी बांग्लादेश की, क्योंकि इनके पास सिवाय वोट लेने के, हिंदू-मुसलमान करने के कुछ नहीं है. हमारे पास प्लान है कि हम बच्चों खिलाएंगे भी, फिट भी करेंगे और उन्हें देश के लिए तैयार भी करेंगे. 

यहां देखें आजतक का खास शो 'हल्ला बोल'-

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »