तिरुपति में सोने के गहने पहनने पर उठे सवाल, TVK मंत्री बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता

TVK मंत्री कीर्तना तिरुपति मंदिर में दर्शन के दौरान पहने गए सोने के गहनों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं. कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उनके चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए दावा किया कि उन्होंने उसमें तीन सॉवरेन सोना घोषित किया था, जबकि तस्वीरों में उनके गहने करीब 10 सॉवरेन के दिख रहे थे.

Advertisement
तमिलनाडु की मंत्री कीर्तना  ने सोने के गहने पहनने पर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है. (File Photo-PTI) तमिलनाडु की मंत्री कीर्तना ने सोने के गहने पहनने पर ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है. (File Photo-PTI)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

तमिलनाडु की मंत्री कीर्तना तिरुपति मंदिर में सोने के गहने पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गईं. उनकी मंदिर दर्शन की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनके गहनों पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके चुनावी हलफनामे का हवाला दिया. उनका दावा था कि हलफनामे में कीर्तना ने सिर्फ 3 सॉवरेन सोना होने की जानकारी दी थी. जबकि मंदिर यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 10 सॉवरेन सोने के गहने पहने हुए थे.

Advertisement

मंत्री कीर्तना ने ट्रोल्स को दिया जवाब

आलोचना के बाद कीर्तना ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उनके हर शब्द और हर कदम की जांच की जा रही है. लेकिन इससे उनका आत्मविश्वास कम नहीं होगा. कीर्तना ने लिखा कि मैं सिर्फ एक लड़की हूं. शायद इसी वजह से उन्हें लगता है कि वे मेरे हर शब्द का विश्लेषण कर सकते हैं, मेरे हर कदम पर सवाल उठा सकते हैं और मेरी काबिलियत को जांच के दायरे में रख सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि उनके भाषणों के साथ अब उनके सोने के गहनों की भी जांच की जा रही है. लेकिन इससे वह पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लोग उनके शब्दों, उनकी काबिलियत और उनके हर कदम पर सवाल उठा सकते हैं. लेकिन वे उस महिला का हौसला कम नहीं कर सकते, जिसे पता है कि उसने अपनी शुरुआत क्यों की थी.

Advertisement

सीएम विजय और जनता के समर्थन का किया जिक्र

कीर्तना ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी के नेता विजय का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें विजय अन्ना और उन लोगों का समर्थन हासिल है, जो उन पर भरोसा करते हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें हर आलोचक के सामने अपनी काबिलियत साबित करने की जरूरत नहीं है. समय खुद इसका जवाब देगा.

'सोने को जांच से डर नहीं लगता'

अपने पोस्ट के आखिर में कीर्तना ने कहा कि उन्हें कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने लिखा कि सोने को जांच से डर नहीं लगता. उसके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता. और न ही मेरे पास. मंत्री के इस बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »