त्रिपुरा के DGP की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ सोमवार 20 जुलाई को अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर स्थित अपने ऑफ़िस में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है. त्रिपुरा पुलिस के दूसरे सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
त्रिपुरा DGP पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. (Photo: ITG) त्रिपुरा DGP पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ सोमवार 20 जुलाई को अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) स्थित अपने ऑफ़िस में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धनखड़ PHQ में अपने ऑफ़िस के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए. उन्हें तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की प्रक्रिया चल रही है.

Advertisement

जीबी पंत अस्पताल के सीनियर डॉक्टर प्रदीप भौमिक ने कहा कि जब उन्हें दोपहर करीब 12:00 बजे यहां लाया गया तो हमारे डॉक्टर ने उनकी जांच की. हमें उनकी नब्ज़, ब्लड प्रेशर कोई अन्य पैरामीटर के संकेत नहीं मिले.  तुरंत ही इमरजेंसी यूनिट में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू किया गया. हमारे विशेषज्ञों की एक टीम ने लगभग 48 मिनट तक CPR दिया. हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद हम उन्हें बचा नहीं पाए और दोपहर 12:48 बजे हमने आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

मौत की वजह पूछने पर मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि चूंकि उन्हें जब यहां लाया गया तो उनके शरीर में लाइफ के कोई संकेत नहीं थे. इसलिए हमारे लिए कुछ भी पता करना संभव नहीं था. यह 'अस्पताल में मृत' लाए गए का मामला है. हमने उनके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

Advertisement

उनके शरीर पर बाहरी जख्म दिखने के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ़ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही इसकी पुष्टि कर सकती है. हम इस एरिया के एक्सपर्ट नहीं हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या उनके गर्दन पर कोई निशान दिख रहे थे?

मेडिकल ऑफ़िसर ने कहा कि हमारे पास इतनी बारीकी से जांच करने का मौका या समय नहीं था क्योंकि जब वह आए तो स्थिति बहुत गंभीर थी. अब पोस्टमार्टम से सारी जानकारी सामने आ पाएगी. 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल को सील कर लिया गया है. पुलिस ने डीजीपी की मौत के कारणों की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा. पुलिस ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

त्रिपुरा सरकार ने भी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. 

रिपोर्ट-तन्मय चक्रवर्ती

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »