केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उनके इस्तीफे के बाद अब तेज प्रताप यादव ने अभिजीत दिपके से बिहार आने की अपील की है. तेज प्रताप ने दिपके से बिहार में सम्राट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आग्रह किया है.
JJD (जनशक्ति जनता दल) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 'X' पर पोस्ट करते हुए CJP के अभिजीत दिपके से बिहार आने की अपील की है. उनका कहना है कि बिहार को जनआंदोलन की जरूरत है. बिहार में जनता सम्राट चौधरी की सरकार से त्रस्त आ चुकी है, ऐसे में अभिजीत दिपके बिहार आएं और जनता की आवाज़ बनकर जनआंदोलन करें.
तेज प्रताप ने कहा है कि उनका और उनकी पार्टी का पूरा समर्थन अभिजीत दिपके के साथ रहेगा. बिहार के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने अभिजीत दिपके से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच से पंगा नहीं लेना', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार
दरअसल, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने रोते-रोते अभिजीत दिपके से बिहार आने की मांग करते हुए कहा था कि बिहार में सम्राट सरकार में हाल बेहाल है, उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया है. युवती की इस अपील पर अभिजीत दिपके पीछे नहीं हटे और उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कार्यक्रम बिहार में होगा.
आज बिहार के कई स्थानों पर NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. पटना, औरंगाबाद, छपरा और भागलपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़त भी हो गई थी. वहीं पटना में तेज प्रताप भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. उन्होंने कहा था कि वे छात्रों की आवाज़ को उठाएंगे. हालांकि अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है.
aajtak.in