सीएम विजय की खाली सीट पर उपचुनाव, त्रिची ईस्ट से लड़ सकते हैं DMK प्रमुख स्टालिन

पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एमके स्टालिन त्रिची ईस्ट से उपचुनाव लड़ सकते हैं. डीएमके के सीनियर नेता केएन नेहरू ने एक सभा में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जल्द ही विधानसभा में वापसी करेंगे.

Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- मैं लोगों के दिलों में हूं.  (Photo: PTI) पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- मैं लोगों के दिलों में हूं. (Photo: PTI)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

तमिलनाडु में जल्द ही त्रिची ईस्ट में एक बड़ा उपचुनाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा खाली की गई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने अब तक ऐसी खबरों को न तो स्वीकार किया है और न ही इनका खंडन किया है.

तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में स्टालिन की संभावित उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. यह चर्चा तब शुरू हुई जब वरिष्ठ डीएमके नेता केएन नेहरू ने पुडुकोट्टई में एक सभा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जल्द ही विधानसभा में वापसी करेंगे. स्टालिन हालिया चुनावों में कोलाथुर, जो उनका पारंपरिक गढ़ रहा है, वहां से 8,000 वोटों के अंतर से हार गए थे.

Advertisement

केएन नेहरू की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री विजय की ओर से विधानसभा में स्टालिन की अनुपस्थिति पर किए गए कटाक्ष के जवाब में आई थी. 

वहीं स्टालिन कहा, 'मैं लोगों के दिलों में हूं. हो सकता है कि मैं विधानसभा में न रहूं, लेकिन जहां भी लोग मुझे ढूंढते हैं, मैं वहां मौजूद रहता हूं.'

बता दें, इससे पहले पूर्व डीएमके मंत्री अंबिल महेश को भी उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था.

वहीं, सीएम विजय द्वारा विधानसभा में भाषण के दौरान 'आपके पिता कहां हैं?' सवाल पर आधारित एक कहानी सुनाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई.

इस टिप्पणी को व्यापक रूप से सदन से उदयनिधि स्टालिन और उनके पिता एमके स्टालिन की अनुपस्थिति पर कटाक्ष के तौर पर देखा गया. विजय की टिप्पणी की उनके कुछ सहयोगी दलों ने भी आलोचना की. 

Advertisement

वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि यह टिप्पणी मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं थी और विजय को व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए था. उन्होंने मुख्यमंत्री से विधानसभा की मर्यादा बनाए रखने का भी आग्रह किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »