CM विजय का पहला बड़ा एक्शन, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास मौजूद 717 शराब की दुकानें होंगी बंद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने युवाओं को नशे से दूर करने की राह में बड़ा कदम उठाया है. सीएम ने मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में आने वाली शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. इनमें 717 शराब की दुकानें शामिल हैं.

Advertisement
CM विजय ने दो हफ्ते में शराब की दुकानों को बंद करने के लिए कहा. (Photo- PTI) CM विजय ने दो हफ्ते में शराब की दुकानों को बंद करने के लिए कहा. (Photo- PTI)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही थलपति विजय एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. सीएम विजन ने अब राज्य में धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास चल रही 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

मुख्यमंत्री विजय ने अपने आदेश में कहा कि राज्य में मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा. तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (Tasmac) को इन दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है.

Advertisement

रविवार को भी तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद विजय ने तीन बड़े ऐलान किए थे. शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर विजय सरकार के फैसले 'सामाजिक सुधार' के लिए बड़ा कदम नजर आ रही है.

कहां-कितनी शराब की दुकानें होंगी बंद?

तमिलनाडु सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल राज्य में कुल 4,765 'टास्मैक' शराब की दुकानें हैं. नई नीति के तहत जिन 717 दुकानों की पहचान की गई है, उनमें धार्मिक स्थलों के पास 276 दुकानें, शिक्षण संस्थानों के पास 186 दुकानें और बस स्टैंडों के पास 255 दुकानें शामिल हैं.

सीएम विजय ने इससे पहले नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाने का ऐलान किया था. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की बात कही थी. इसके अलावा, आम जनता को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए विजय ने घोषणा की थी कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार में पहले ही दिन रार, सीएम विजय से इस बात पर नाराज हो गई सहयोगी पार्टी

टीवीके ने इन दलों के साथ मिलकर बनाई सरकार

बता दें कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 107 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सरकार बनाने के लिए पार्टी को 118 विधायक चाहिए थे. ऐसे में टीवीके ने कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीआई-एम और आईयूएमएल के साथ गठबंधन किया और सरकार बनाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement