तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ऑटो का किराया 15 साल बाद संशोधित किया है. ऑटो चालकों की ओर से लंबे समय से विरोध किए जाने के बाद सरकार ने किराये में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, शुरुआती 1.8 किलोमीटर की यात्रा के लिए 50 रुपये देने होंगे. इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया लगेगा.
नए किराया ढांचे के तहत ऑटो में शुरुआती 1.8 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए न्यूनतम 50 रुपये चुकाने होंगे. इसके बाद यात्रा में जितने अतिरिक्त किलोमीटर जुड़ेंगे, हर किलोमीटर के लिए 25 रुपये देने होंगे.
ऑटो चालकों के विरोध के बाद विजय सरकार का फैसला
तमिलनाडु में ऑटो किराये में बदलाव का फैसला 15 साल बाद लिया गया है. ऑटो चालक लंबे समय से किराया संशोधित करने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे. सरकार ने अब नई दरें तय की हैं. इनके मुताबिक, अब लोगों को ऑटो से सफर के दौरान शुरूआती 1.8 किलोमीटर के सफर के लिए 50 रुपए चुकानें होगे.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार ने ATF पर घटाया VAT, इंडिगो ने कहा- 'थैंक यू'
दिवाली से पहले आविन डेयरी प्रोडक्ट्स के भी बढ़े दाम
तमिलनाडु में दिवाली से पहले दूध से बने कई प्रोडक्ट महंगे हो गए हैं. सरकारी डेयरी ब्रांड आविन ने अपने 63 उत्पादों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 28 अक्टूबर से लागू होंगी. इस फैसले का असर घी, मक्खन, दही, मिल्कशेक और मिठाइयों जैसे उत्पादों पर पड़ेगा.
नई कीमतों के मुताबिक, 100 मिलीलीटर घी का पैक अब 80 रुपये की जगह 95 रुपये में मिलेगा. वहीं, 200 मिलीलीटर घी की कीमत 160 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दी गई है. मक्खन के 100 ग्राम पैक के लिए अब 60 रुपये की जगह 70 रुपये देने होंगे. इसी तरह, 500 ग्राम दही की कीमत 35 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: गोहत्या पर लगे प्रतिबंध को SC ने हटाया, तमिलनाडु सरकार की अर्जी पर पलटा HC का फैसला
आविन ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल, दूध की खरीद और उत्पादन लागत बढ़ने को वजह बताया है. दिवाली के दौरान मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ती है, ऐसे में नई कीमतों का असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है.
अनघा