स्वाति मालीवाल BJP में हुईं शामिल, PM मोदी की तारीफ कर केजरीवाल पर चुन-चुनकर किए हमले

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर संसद में बोलने से रोकने का आरोप लगाया. मालीवाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए केजरीवाल को महिला विरोधी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया.

Advertisement
स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार ऐलान करते हुए कहा कि वो भाजपा में शामिल हो गई हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ करीब दो दशक पुराना रिश्ता तोड़ते हुए मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया और अरविंद केजरीवाल पर चुन-चुनकर हमले किए.

इससे पहले शुक्रवार को ही सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए थे और दावा किया था कि AAP के 4 और सांसद- स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी बीजेपी में शामिल होंगे.

Advertisement

अब राघव चड्ढा के दावे पर मुहर लगाते हुए स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने की पुष्टि कर दी है. बीजेपी जॉइन करने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण लिया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे बीजेपी से जुड़ें.  

यह भी पढ़ें: 'नया ठिकाना या शीशमहल-2?' BJP ने नए बंगले को लेकर  केजरीवाल से पूछे तीखे सवाल

इस दौरान स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'मैं 2006 से केजरीवाल के साथ थी, उनके हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन उन्होंने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पिटवाया. जब मैंने आवाज़ उठाई तो मुझे डराया और धमकाया गया. मुझ पर FIR वापस लेने का दबाव बनाया गया.' मालीवाल ने केजरीवाल को 'महिला विरोधी' करार देते हुए कहा कि पिछले दो सालों में उन्हें संसद में एक बार भी बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है.

Advertisement

पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ
स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और 'गुंडागर्दी' के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी ओर हमारे पास PM मोदी हैं जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. मालीवाल ने कहा, 'चाहे वह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हो, जब हमने दुश्मनों के घरों में घुसकर उन्हें मार गिराया और देश से नक्सलवाद खत्म किया, या संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करना हो, PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. मैंने BJP किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि इसलिए जॉइन की है क्योंकि मुझे PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है. मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं जो रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे BJP में शामिल हों.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »