'होटल से चेकआउट कर चुके, पैसे खत्म...', फ्लाइट कैंसिल होने से दिल्ली में फंसे स्पेन के पर्यटक

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण कई देशों ने अपने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं. इसकी वजह से स्पेन के 10 पर्यटकों का दल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गया है.

Advertisement
सुबह चार बजे थी फ्लाइट, हुई कैंसिल (Photo: ITG) सुबह चार बजे थी फ्लाइट, हुई कैंसिल (Photo: ITG)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. इस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक दुबई समेत खाड़ी के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं. वहीं, दिल्ली में भी कई विदेशी यात्री उड़ानें रद्द होने की वजह से फंस गए हैं.

Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर् स्पेन से आए 10 टूरिस्ट का दल फंसा हुआ है. स्पेन के इन पर्यटकों को एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY 219 से वापस मैड्रिड जाना था. इस फ्लाइट को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह 4 बजे उड़ान भरना था. ऐन वक्त पर एतिहाद एयरवेज ने एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण इसे दो और तीन मार्च के लिए रद्द कर दिया.

यात्रियों का दावा है कि एतिहाद एयरवेज ने अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. उनका कहना है कि एयरलाइंस की ओर से ठहरने या खाने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है. यात्री रेयेस जुआजो (Reyes Zuazo) ने बताया कि वे अमृतसर और उदयपुर समेत भारत के कई शहरों की यात्रा पर आए थे. आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मैड्रिड जाने वाली फ्लाइट अबू धाबी के रास्ते जानी थी. फ्लाइट सुबह रद्द हो गई.

Advertisement

जुआजो ने कहा कि फ्लाइट रद्द होने के बाद भी एत्तिहाद एयरवेज की ओर से किसी ने संपर्क नहीं किया. उन्होंने कहा कि वे होटल से चेकआउट कर चुके हैं और उनके पास ठहरने का कोई विकल्प नहीं है. उनके पास पैसे भी अब खत्म हो चुके हैं और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि अब समझ नहीं आ रहा कि घर कैसे लौटेंगे. जुआजो ने कहा कि उनका ग्रुप 10 लोगों का है. मुझे अब अपने पैरों की दवाओं को लेकर चिंता हो रही है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग... दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 100 फ्लाइट्स रद्द, कई जगह फंसे यात्री

इसी समूह में कैंसर की मरीज मारिया जोस रोमेरो (Maria Jose Romero) भी शामिल हैं. मारिया ने कहा कि मुझे साफ-सुथरी जगह चाहिए होती है, लेकिन एयरपोर्ट पर बैठे हैं और एतिहाद एयरवेज की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. एक अन्य यात्री शौंकी भाग सिंह (Shounki Bhag Singh) ने कहा कि वे स्पेन के नागरिक हैं और उनके दोस्त दिल्ली में फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान–इजरायल तनाव का मिडिल ईस्ट पर असर: ईरान का एयरस्पेस बंद, MP के 750 से ज्यादा यात्री फंसे, फ्लाइट्स पर लगा 'ब्रेक'

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपने खर्च पर होटल बुक करना पड़ा और अब बचे पैसे भी खत्म होने को हैं. यात्रियों ने बताया कि उन्होंने स्पेनिश दूतावास से भी संपर्क किया, जहां से उन्हें एतिहाद एयरवेज से संपर्क करने की सलाह दी गई. एयरलाइं की ओर से अब तक कोई कॉल नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement