कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है. ब्लड शुगर कम है, लेकिन दूसरे ब्लड पैरामीटर में सुधार हुआ है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. वहीं वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है.

Advertisement
सोनम वांगचुक की सेहत पर आया अपडेट. (Photo: PTI) सोनम वांगचुक की सेहत पर आया अपडेट. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर राहत भरा अपडेट आया है. अस्पताल की ओर से सोमवार शाम जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनके शरीर के जरूरी मानक पूरी तरह स्थिर हैं.  हालांकि, ब्लड शुगर अब भी सामान्य से कम है, लेकिन दूसरे जरूरी ब्लड पैरामीटर में सुधार देखा गया है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

Advertisement

सोमवार शाम जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, सोनम वांगचुक का इलाज VMMC और सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. ओआरएस (ORS) और पोटैशियम सिरप देने के बाद उनकी ब्लड रिपोर्ट में सुधार आया है, हालांकि शुगर का स्तर अभी भी कम है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सफदरजंग और एम्स के डॉक्टरों की एक खास टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. इसका मकसद डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करना है, ताकि किसी भी मेडिकल जटिलता से बचा जा सके. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को पूरा जरूरी इलाज दिया जा रहा है, जबकि आगे का ट्रीटमेंट रिकवरी एवं लैब रिपोर्ट के आधार पर तय होगा.

अनशन जारी रखने का किया ऐलान

इसी बीच सोनम वांगचुक ने साफ किया है कि उनका अनशन फिलहाल जारी रहेगा. सफदरजंग अस्पताल से जारी हस्तलिखित संदेश में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसे देखते हुए उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जब तक युवा प्रतिनिधियों को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती या उन्हें अस्पताल में ही उनसे मिलने नहीं दिया जाता, तब तक वह अनशन खत्म नहीं करेंगे. साथ ही उम्मीद जताई कि इससे पहले सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी.

Advertisement

सोनम वांगचुक 18 जुलाई से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें 21 दिन के अनशन के बाद दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से अस्पताल लेकर आई थी. उनके समर्थकों का आरोप है कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है, जबकि प्रशासन इस आरोप से इनकार कर चुका है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »