स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं

महिला एंव बाल कल्याण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जो हिंसा हुई, उसकी निंदा की, साथ ही कहा कि राहुल गांधी वे नेता हैं, जो देश में आराजकता फैलाना चाहते हैं.  

Advertisement
राहुल गांधी-स्मृति ईरानी राहुल गांधी-स्मृति ईरानी

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST
  • स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
  • राहुल गांधी के मंसूबों को नाकाम करें-समृति ईरानी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आज पूरे राष्ट्र ने राहुल गांधी की प्रेसवार्ता में राष्ट्र के प्रति चुनौती को देखा है. राहुल गांधी का मानना है कि 26 जनवरी को जो हिंसा दिल्ली में हुई, वो पूरे राष्ट्र में जल्द फैल जायेगी. राहुल गांधी ने बॉर्डर का नाम तो सही ढंग से लिया नहीं, उनसे इसकी अपेक्षा भी नहीं की जाती है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV  

स्मृति ईरानी ने कहा कि 26 जनवरी काे देश की राजधानी दिल्ली में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर हमले हुए, लेकिन राहुल गांधी ने जब आज प्रेसवार्ता की, तो उनके मुंह से घायल पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों के लिये संवेदना के शब्द तक नहीं निकले. राहुल गांधी वे नेता हैं, जो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि 'मैं देश से अपील करती हूं, कि वो राहुल गांधी के मंसूबों को नाकाम करें.'

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेसवार्ता में बॉर्डर का नाम ठीक ढंग से नहीं लिया, उनसे अपेक्षा भी नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून बिल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी सिस्टम को मजबूत करने काम किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने अभिभाषण में कहा कि नये कृषि कानून से मंडी व्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व्याकुल हैं, कि किस तरह दिल्ली पुलिस ने संयम रखा. राहुल गांधी ने घायल जवानों के बारे में कुछ भी नहीं कहा. 

Advertisement

बता दें  राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेंस के जरिये केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को समझाया और बताया कि ये कानून लागू होने से क्या होगा. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से कहा कि वो किसानों से बात करें और कृषि कानून वापस लें. राहुल गांधी ने कहा कि अब ये अंदोलन अन्य शहरों में भी फैलेगा.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »