कर्नाटकः चर्च पर फहराया भगवा झंडा... अंदर रखी हनुमान जी की तस्वीर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राज्य के दक्षिण जिले में आरोपियों ने चर्च पर झंडा फहरा दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने हनुमान की फोटो भी चर्च के अंदर रख दी. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

नागार्जुन

  • बेंगलुरू,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें मिलीं
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

कर्नाटक के कदबा में एक चर्च पर झंडा फहराने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चर्च का जीर्णोद्धार चल रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने यहां पर भगवा झंडा फहरा दिया. इतना ही नहीं, चर्च के अंदर हनुमान जी की फोटो भी रखी गई है. 

चर्च में इस तरह की हरकत करने के बाद पुलिस को शिकायत की गई है. पुलिस ने चर्च पर लगे भगवा झंडे को हटा दिया. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं .

Advertisement

पुलिस का मानना है कि शराब पीने के बाद आरोपियों ने ऐसा किया होगा. हालांकि चर्च पर भगवा झंडा लगाने की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को मलयालम बोलने वाले किसी व्यक्ति ने शूट किया है.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक चर्च के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पता किया जा रहा है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने भगवा झंडा और हनुमान जी की फोटो को चर्च से हटा दिया है.वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. 


ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »