बीवियों के लिए हर हफ्ते 500 रुपये और महीने का राशन... पंचायत ने पति के लिए बनाया 7 दिन का शेड्यूल

Rampur Two Wife Case News: रामपुर में दो पत्नियों के विवाद में पंचायत का अनोखा फैसला अब भी चर्चा में है. पंचायत ने पहली पत्नी के लिए हर महीने राशन और हर सप्ताह 500 रुपये देने का आदेश दिया. साथ ही पति के लिए तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का शेड्यूल तय किया, जबकि सप्ताह का एक दिन उसकी मर्जी पर छोड़ दिया.

Advertisement
रामपुर में पंचायत का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है (Photo: ai generated ) रामपुर में पंचायत का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है (Photo: ai generated )

आमिर खान

  • रामपुर ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

Rampur Viral News: s: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पंचायत का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है. वजह सिर्फ यह नहीं कि मामला दो पत्नियों के विवाद का था, बल्कि इसलिए कि पंचायत ने पति की जिम्मेदारियों का पूरा 'साप्ताहिक प्लान' तैयार कर दिया. पहली पत्नी के लिए हर सप्ताह 500 रुपये, हर महीने पूरा राशन और पति के साथ रहने का तय समय. वहीं दूसरी पत्नी के लिए भी अलग व्यवस्था. इतना ही नहीं, सप्ताह का एक दिन पति की मर्जी पर छोड़ दिया गया. पंचायत का यह फैसला अब इलाके से निकलकर सोशल मीडिया तक चर्चा में है.

Advertisement

पुलिस चौकी से पंचायत तक कैसे पहुंचा मामला

रामपुर के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में रहने वाली पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि पति दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है और उसके खर्च की जिम्मेदारी भी नहीं उठा रहा. परेशान होकर उसने पुलिस चौकी में शिकायत की. पुलिस कार्रवाई शुरू करती, उससे पहले दोनों परिवारों के लोग और गांव के जिम्मेदार लोग पंचायत में बैठ गए. करीब कई घंटे तक चली पंचायत में पहली पत्नी ने आर्थिक तंगी और उपेक्षा की बात रखी. दूसरी ओर पति और दूसरे पक्ष ने भी अपनी बात रखी. पंचायत का कहना था कि विवाद जितना लंबा चलेगा, सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ेगा.

फिर आया ₹500 वाला फैसला

काफी देर की चर्चा के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया कि पति पहली पत्नी के घर हर महीने राशन पहुंचाएगा. इसके अलावा पहली पत्नी के निजी खर्च के लिए हर सप्ताह 500 रुपये देगा. पंचायत का मानना था कि इससे पहली पत्नी की नियमित आर्थिक मदद सुनिश्चित होगी. सिर्फ खर्च तय करने से मामला नहीं सुलझा. इसके बाद पंचायत ने पति के रहने का भी पूरा शेड्यूल बना दिया. तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा. तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. सप्ताह का सातवां दिन उसकी अपनी मर्जी का होगा. यही फैसला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

14 साल पुरानी शादी, फिर दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक युवक की पहली शादी करीब 14 साल पहले हुई थी. करीब 10 साल बाद उसने दूसरी शादी कर ली. पहली पत्नी का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद पति ने उसकी अनदेखी शुरू कर दी. आमतौर पर ऐसे विवाद पुलिस या अदालत तक पहुंचते हैं, लेकिन इस मामले में गांव की पंचायत ने सामाजिक समझौते का रास्ता निकाला. हालांकि पंचायत का यह फैसला कानूनी आदेश नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से हुआ समझौता बताया जा रहा है.

दोनों पत्नियों से हैं दो-दो बेटियां

इस पूरे मामले की एक और खास बात यह है कि पति की दोनों शादियों से दो-दो बेटियां हैं. यानी परिवार में कुल चार बेटियां हैं. गांव के लोगों का कहना है कि विवाद बढ़ने का असर बच्चों पर भी पड़ रहा था. इसी वजह से पंचायत ने ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की, जिससे दोनों परिवारों में तनाव कम हो सके.

क्यों हो रही है इतनी चर्चा 

इस फैसले की सबसे ज्यादा चर्चा दो वजहों से हो रही है पहली पत्नी के लिए हर सप्ताह ₹500 और हर महीने राशन की शर्त. और दूसरी पति के लिए तीन-तीन दिन का साप्ताहिक शेड्यूल.  इन्हीं दो वजहों से यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »