रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ, कल 8 घंटे तक रही आयकर विभाग की टीम

बेनामी संपत्ति के मामले में बीते दिन आयकर विभाग की टीम ने रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया. मंगलवार को भी ये प्रक्रिया जारी रह सकती है.

Advertisement
बेनामी संपत्ति मामले में दर्ज हुआ रॉबर्ट वाड्रा का बयान (फाइल) बेनामी संपत्ति मामले में दर्ज हुआ रॉबर्ट वाड्रा का बयान (फाइल)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • आठ घंटे तक आईटी ने दर्ज किया बयान
  • बेनामी संपत्ति से जुड़ा हुआ है मामला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से बीते दिन आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की. बेनामी संपत्ति मामले को लेकर दिल्ली में वाड्रा के दफ्तर पर ही ये पूछताछ करीब 8 घंटे तक चलती रही.

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह दस बजे रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर पहुंची थीं, जहां रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया गया. आयकर विभाग की टीम शाम 6 बजे तक यहां रही. 

माना जा रहा है कि मंगलवार को भी आयकर विभाग के अधिकारी रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर आगे का बयान दर्ज करने के लिए आ सकते हैं. सूत्रों की मानें, तो बीते दिन की पूछताछ में रॉबर्ट वाड्रा से कुछ कागजातों के बारे में सवाल हुए. इन कागजातों को रॉबर्ट वाड्रा पहले आईटी के सामने पेश नहीं कर पाए थे. अब आज भी इसी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा से सवाल हो सकते हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

बीकानेर-फरीदाबाद जमीन से जुड़ा मामला
बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग की टीम ने पहले भी रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था, लेकिन कोरोना काल के कारण वो नहीं आ सके थे. ऐसे में अब सोमवार को आयकर विभाग की टीम दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर पहुंची. 

ये पूछताछ बीकानेर, फरीदाबाद जमीन घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर है. आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने कम दाम में बीकानेर में ज़मीन खरीदी, जिसे आगे अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाया. इसी से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है. 

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन में संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है. रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »