7 नवंबर से चलेगी 'रामायण सर्किट ट्रेन', अयोध्या से रामेश्वर तक होंगे दर्शन, इतना है किराया

राम भक्तों के लिए IRCTC एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. IRCTC धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए 7 नवंबर से 'रामायण सर्किट दर्शन ट्रेन' चलाने जा रही है. इस ट्रेन के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

Advertisement
कुल 17 दिन का होगा सफर (फाइल फोटो) कुल 17 दिन का होगा सफर (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 05 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST
  • 17 दिनों में 7,500 किमी का सफर
  • धार्मिक स्थल के कराए जाएंगे दर्शन
  • यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी

राम भक्तों के लिए IRCTC एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. IRCTC धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए 7 नवंबर से 'रामायण सर्किट दर्शन ट्रेन' चलाने जा रही है. इस ट्रेन के जरिए भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इस ट्रेन से 7,500 किमी की यात्रा 17 दिन में पूरी होगी.

आईआरसीटीसी के मुताबिक, ये ट्रेन दिल्ली के सफरदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेगी. ये ट्रेन यात्रियों को श्रीराम से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी. पूरी यात्रा में कुल 17 दिन लगेंगे. यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर और नंदीग्राम में भरत मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. अयोध्या से ये ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां जानकी जन्म स्थान और नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन होंगे.

Advertisement

ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा. फिर चित्रकूट और वहां से नासिक पहुंचेगी. नासिक के बाद प्राचीन किष्किन्धा नगरी हम्पी अगला पड़ाव होगा, जहां अंजनी पर्वत स्थित हनुमान जन्मस्थल के दर्शन कराए जाएंगे. इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव रामेश्वरम होगा. रामेश्वरम से चलकर ये ट्रेन 17वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी. 

कितना है किराया?

इस यात्रा के लिए एसी फर्स्ट क्लास की बुकिंग 1,02,095 रुपये और सेकंड क्लास में 82,950 रुपये में होगी. टिकट बुक कराने के लिए irctctourism.com पर जाना होगा. इस ट्रेन से वही लोग यात्रा कर सकते हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी. 

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस दौरान यात्रियों को खाने-पीने और रहने की सुविधा भी मिलेगी. इसके साथ ही लक्जरी बसों के जरिए यात्रियों को धार्मिक स्थल ले जाया जाएगा और एसी होटलों में उन्हें ठहराया जाएगा. इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें लाइब्रेरी, किचन, टॉयलेट, शॉवर शामिल है. साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी भी लगे रहेंगे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »