'संतों का चोरी से वास्ता नहीं, पप्पू यादव ने गलत किया', भड़के राम गोपाल यादव

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक को गलत बताया है. उनका कहना है कि यह गलत है क्योंकि संतों का इससे कोई वास्ता नहीं है.

Advertisement
राम गोपाल यादव राम गोपाल यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में जो प्रदर्शन किया, उसे सपा सांसद रामगोपाल यादव ने गलत बताया है. राम गोपाल यादव का कहना है कि संतों का इससे कोई वास्ता नहीं है. 

शुक्रवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर प्रतीकात्मक रूप से चंदा लिया. इसमें समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा भी शामिल रहीं, जबकि अन्य विपक्षी सांसद पीछे खड़े होकर देख रहे थे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और चंदा दिया. इसके बाद पप्पू यादव चंदा लेकर वहां से भागने लगे. सपा सांसद डिंपल यादव भी उस वक्त वहां मौजूद थी. वे उस समय मुस्कुराते नजर आ रहे थे. लेकिन अब इस मामले में सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पप्पू यादव को गलत ठहराया है.

Advertisement

सोमवार को पत्रकारों ने जब उनसे पप्पू यादव के नुक्कड़ नाटक को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "वह गलत था, क्योंकि राम मंदिर की चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं है. वह गलती थी. यह होना नहीं चाहिए था. समाजवादी पार्टी यह मुद्दा उठाती रही है और उठाती रहेगी."

यह भी पढ़ें: 'पप्पू यादव की हत्या की थी प्लानिंग...', दिल्ली पुलिस को दी गई पहली औपचारिक शिकायत

रामगोपाल यादव ने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ नैरेटिव बनाती है. सरकार रचनात्मक अभिव्यक्ति नहीं मानती. उनका कहना है कि भाजपा सिर्फ नैरेटिव बनाने का काम करती है.  

उन्होंने भाजपा पर लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा, "पूरे देश में सनातन, राम मंदिर को मानने वाले लोग हैं. इन लोगों ने राम मंदिर निर्माण से लेकर अब तक साथ दिया. इन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे दिए, गहने दिए, सोना-चांदी दी लेकिन इस चौरी से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है, उनकी आस्था को झटका लगा है."

Advertisement

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी इस मामले को सदन में उठाने की मांग रखी है. उन्होंने कहा, "राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा सदन में रखा जाएगा. वहां आप सनातन बोर्ड बनाएं, साधु-संतों को रखिए. आप अपने लोगों को ट्रस्ट में क्यों रखना चाहते हैं? आपका मकसद क्या है?" 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »