AAP को झटका, राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली राज्यसभा सभापति से मंजूरी

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बीजेपी का दामन थामा है, जिसमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक भी शामिल हैं. राज्यसभा चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस बदलाव से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement
अब बीजेपी के सांसदों की संख्या 113 हो गई है. (Photo: PTI) अब बीजेपी के सांसदों की संख्या 113 हो गई है. (Photo: PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका मिला है. राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है. राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बीजेपी सांसदों की लिस्ट में इन 7 नेताओं का नाम शामिल है.

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदो की संख्या 113 हो गई है. जिनमें 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य है. 

Advertisement

बीजेपी में जो 'आप' सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं.

'आप' के पास महज 3 सांसद बचे

बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मिठाई खिलाकर सांसदों का पार्टी में स्वागत किया था. आप के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय के बाद अब पार्टी के पास महज 3 सांसद रह गए हैं. इनके नाम संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह हैं.

संजय सिंह का बीजेपी और बागी सांसदों पर हमला

सांसदों के दल बदल पर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह भड़कते नजर आए थे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने 7 सांसदों का ऐसे आम आदमी पार्टी से अलग होना गैर कानूनी बताया था. संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की बात कही थी. उनका कहना था कि बीजेपी ने नियमों के खिलाफ काम किया. इसके बावजूद, इन सांसदों को बीजेपी में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राघव चड्ढा गद्दार है', मुंबई में सांसद के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा

आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर भड़कते नजर आए थे. उन्होंने राघव को 'गद्दार' बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement