संदीप पाठक (Sandeep Pathak) एक नेता हैं. उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. वे अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे. वे आईआईटी दिल्ली के पूर्व सहायक प्रोफेसर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में पूर्व शोध सहयोगी भी रहे हैं.
उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से 2022 के पंजाब चुनावों में काम किया. पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया और वे अप्रैल 2022 में निर्विरोध चुने गए. उन्हें 21 मार्च 2022 को गुजरात में आम आदमी पार्टी का प्रभारी और पंजाब में सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. बाद में उन्हें 4 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया था.
पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को हाल ही में ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है. संजीव अरोड़ा ने गिरफ्तारी को चैलेंज करते हुए हाई कोर्ट से बीजेपी नेताओं जैसी राहत मांगी है - राघव चड्ढा केस के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए यह गिरफ्तारी नई मुसीबत है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी, और संगठनात्मक खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. नेतृत्व और विधायकों या कार्यकर्ताओं के बीच संवाद की कमी भारी पड़ रही है. ये सब राघव चड्ढा और संदीप पाठक के AAP छोड़कर बीजेपी में चले जाने के बाद बढ़ गया है.
BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज होने के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है. पुलिस की टीम जब उनके दिल्ली स्थित घर पहुंची, उससे पहले ही वे निकल गए. आरोप गंभीर हैं, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है.
पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में दो गैर-जमानती एफआईआर दर्ज की हैं. पाठक हाल ही में 'आप' छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. पाठक ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है.
राघव चड्ढा और साथियों के AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद राज्यसभा की प्रासंगिकता को लेकर पुराना सवाल फिर से सही लगने लगा है. क्या राज्यसभा को खत्म कर देना चाहिए? यह सवाल भी उठा है, और कई बार संसद में ऐसे प्रस्ताव भी लाए गए हैं.
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बीजेपी का दामन थामा है, जिसमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक भी शामिल हैं. राज्यसभा चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस बदलाव से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.
आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है, जिससे राज्यसभा में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए है. इस कदम से बीजेपी को राज्यसभा में साधारण बहुमत मिला है. पंजाब में 2027 के चुनावों के लिहाज से ये एक बड़ा राजनीतिक मोड़ माना जा रहा है.
आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में विलय कर राजनीतिक हलचल मचा दी है. इस सूची में संदीप पाठक का नाम सबसे चौंकाने वाला है, जो बीजेपी के मुखर विरोधी थे. राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से 'आप' की स्थिति कमजोर होती दिख रही है.
आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के पाला बदलने से उच्च सदन में एनडीए की ताकत 145 पहुंच गई है. हालांकि, बीजेपी अभी भी अपने दम पर साधारण बहुमत से 10 कदम दूर है। इस बड़े बदलाव के बाद अब राज्यसभा के चेयरमैन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
राष्ट्रीय राजधानी स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए दो-तिहाई AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया, जिससे दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया.
कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी तोड़ दी है, और दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. लेकिन, अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने. संदीप तो आप विचारधारा और संगठन के पुराने आदमी थे. दूसरे, अशोक मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया था.
राघव चड्ढा सहित कई राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान किया है. दो-तिहाई सांसदों के बीजेपी में विलय के दावे से AAP में बड़ी टूट और अंदरूनी संकट गहरा गया है.
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. उनके साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान संदीप पाठक ने क्या कुछ कहा? देखें ये वीडियो.
बिहार में आम आदमी पार्टी के संगठन को बचाने की कवायद के तहत अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की है. अभी ये साफ नहीं है कि पार्टी कांग्रेस वाले इलाकों में भी उम्मीदवार उतारेगी या नहीं. जानिए क्या है वो 'PK फैक्टर' जिसने पार्टी को चुनावी मैदान में उतरने के लिए मजबूर किया.
SIR ने बिहार चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन फिर से एकजुट कर दिया है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, शरद पवार और ममता बनर्जी की पार्टियां भी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. SIR पर राहुल गांधी के डिनर और विरोध मार्च की बदौलत INDIA ब्लॉक का भविष्य दिखाई दे रहा है.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. सौरभ भारद्वाज को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भारद्वाज को गोपाल राय की जगह दिल्ली की कमान सौंपी गई है. पार्टी में ये फेरबदल क्यों किया गया है? पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने बताया.
हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर चले बैठकों के दौर के बाद आम आदमी पार्टी अकेले मैदान में है. आम आदमी पार्टी सूबे में बीजेपी या कांग्रेस, किससे लड़ रही है? आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने पंचायत आजतक हरियाणा 2024 के मंच पर इस सवाल का जवाब दिया है.
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते शराब घोटाला केस में जेल जाने के बाद वहीं से सरकार चलाई. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने अब ये बताया है कि केजरीवाल ने जेल जाने के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
हरियाणा में जारी विधानसभा चुनाव के बीच आजतक के 'पंचायत आजतक हरियाणा 2024' का मंच सजा. इस आयोजन के सेशन 'AAP का क्या होगा?'में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पहुंचें. यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने के बाद क्यों इस्तीफा नहीं दिया? देखिए VIDEO