चाय की दुकान और दंगे की साजिश... वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद हुआ गिरफ्तार

कर्नाटक के रायचूर जिले में 24 वर्षीय मोहम्मद साहिल को देश में अशांति और हिंसा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेशी शख्स से संपर्क में था और हथियार की मांग भी की थी. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से भड़काऊ संदेश बरामद किए हैं.

Advertisement
 भारत में विदेशी नागरिक के साथ मिलकर अशांति फैलाने की कथित साजिश रचने के आरोप युवक को गिरफ्तार किया गया है. (फोटो-ITG) भारत में विदेशी नागरिक के साथ मिलकर अशांति फैलाने की कथित साजिश रचने के आरोप युवक को गिरफ्तार किया गया है. (फोटो-ITG)

सगाय राज

  • रायचुर,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

कर्नाटक के रायचूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने देश में अशांति और हिंसा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है.

आरोपी युवक रायचूर के लोहरवाड़ी मस्जिद परिसर में 'समीर टी स्टॉल' नाम से चाय की दुकान चलाता था. पुलिस का दावा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए किसी विदेशी शख्स के संपर्क में था और भारत की सुरक्षा के खिलाफ साजिश रच रहा था.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है. वह रायचूर के गांधी चौक सुखाणी कॉलोनी का रहने वाला है.

जांच में सामने आया कि साहिल मार्च 2020 से इंस्टाग्राम पर sahill_bhaii_ नाम से आईडी चला रहा था. वह सोशल मीडिया पर 'राना भाई' (इंस्टाग्राम आईडी: awais_rajpoot10) नाम से बने एक अकाउंट को फॉलो करता था. वह उसके पोस्ट लाइक और शेयर करता था.

इस अकाउंट से अक्सर एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले संदेश पोस्ट किए जाते थे, जिससे समुदायों के बीच आपसी तनाव पैदा हो सके. पिछले करीब 15 दिनों से उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की नजर थी.

यह भी पढ़ें: संभल: बुर्के में कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, गुस्साए फरमान ने कर दिया गंदा कमेंट, पुलिस ने सिखाया सबक

Advertisement

चैट में मांगी पिस्तौल, विदेशी शख्स ने पैसे और हथियार देने का किया वादा

एफआईआर और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:47 बजे साहिल ने 'राना भाई' को मैसेज भेजा था. बातचीत की शुरुआत 'भाई' और 'हुकुम भाई' से हुई. इसके बाद साहिल ने चैट में लिखा, 'भाई, मुझे एक पिस्तौल चाहिए थी भाई, मिलेगी?'

इस पर सामने वाले ने अपना व्हाट्सएप नंबर शेयर किया और वॉइस मैसेज भेजकर साहिल का नंबर मांगा. साहिल ने अपना नंबर उसे भेज दिया. इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार कॉल और चैट के जरिए बातचीत होने लगी. साहिल ने अपनी चाय की दुकान की फोटो भी उसे भेजी थी.

पुलिस पूछताछ और आरोपी के बयानों के मुताबिक, राना भाई अरब देश का रहने वाला है. उसने साहिल को भरोसा दिलाया था कि वह उसे जितना चाहे उतना पैसा देगा और साथ ही उसकी मांग के मुताबिक पिस्तौल भी मुहैया कराएगा.

यह भी पढ़ें: 'व्हाट्सऐप-ईमेल पर तलाक दे रहे मुस्लिम मर्द', SC में 'वर्चुअल डिवोर्स' पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

7 अगस्त 2026 को सदर बाजार पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) यल्लप्पा गश्त पर थे. दोपहर करीब 2:10 बजे जब वे गांधी सर्किल के पास पहुंचे, तो उन्हें सूचना मिली कि लोहरवाड़ी मस्जिद के पास चाय की दुकान चलाने वाला युवक एंटी-नैशनल गतिविधियों में शामिल किसी अज्ञात शख्स से मोबाइल पर बात कर रहा है.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस दोपहर करीब 2:25 बजे चाय की दुकान पर पहुंची और मोहम्मद साहिल से पूछताछ की. उसका मोबाइल फोन चेक करने पर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट के तमाम राज खुलकर सामने आ गए. पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया.

रायचूर SP रुणंशु गिरि ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक संदेश मिले हैं. वह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल था.

यह भी पढ़ें: 'मैं एक्सपोज करती हूं, तभी लोग मुझे मुस्लिम नहीं मानते', हसीना ने बदला धर्म, बोली- 8 बार किया उमराह

सदर बाजार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »