Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'मैं एक्सपोज करती हूं, तभी लोग मुझे मुस्लिम नहीं मानते', हसीना ने बदला धर्म, बोली- 8 बार किया उमराह

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST
  • 1/10

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत बेबाकी और बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. राखी हमेशा बिना किसी फिल्टर के अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. अब उन्होंने धर्म परिवर्तन पर बात की है. 
 

  • 2/10

दरअसल, राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग अपनी दूसरी शादी से पहले इस्लाम धर्म अपनाया था. इस्लाम अपनाने के बाद उन्होंने आदिल से निकाह किया था और अपना नाम भी बदला था. 

  • 3/10

अब राखी सावंत ने कहा कि भले ही वो मुस्लिम हो गई हैं. लेकिन लोग उन्हें मुसलमान के तौर पर एक्सेप्ट नहीं करते हैं. 

Advertisement
  • 4/10

बीबीसी संग बातचीत में राखी से पूछा गया कि क्या इस्लाम अपनाने के बाद उन्हें लोगों ने स्वीकार किया? इसपर राखी बोलीं- लोग तो मुझे मुस्लिम मानते ही नहीं हैं. लेकिन मुझे किसी से फर्क नहीं पड़ता. 

  • 5/10

'लोगों को ऐसा लगता है कि मैं थोड़ा एक्सपोज करती हूं. बॉलीवुड में काम करती हूं अपने पेट के लिए, लोन के लिए.'

  • 6/10

'छोटे कपड़े पहनती हूं, तो लोग कहते हैं कि ये मुस्लिम नहीं है. अरे मैं पूछना चाहती हूं कि तुम लोग कौन हो? मुझे मुसलमान ना मानने के लिए या इस्लाम ना मानने के लिए. '

Advertisement
  • 7/10

राखी ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए बोलीं- अरे ये लोग करोड़पति हैं, फिर भी खुदा ने इन्हें उमराह पर नहीं बुलाया एक बार भी. मैं नेक लड़की हूं. मैंने 8 बार उमराह किया है. आप हिंदू, मुस्लिम या क्रिश्चियन्स को बुरा नहीं बोल सकते. आपको कोई हक नहीं है. 
 

  • 8/10

राखी आगे बोलीं- मुझे मेरी जिंदगी का हक है. मुझे धर्म चुनने की आजादी है. मेरी मां मरी क्रिश्चियैनिटी में, मेरे पिता मरे हिंदू में...मुझे खिलाने वाला सांसे देने वाला मेरा खुदा है. 
 

  • 9/10

राखी सावंत की बात करें तो उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. मगर दो तलाक के बाद भी राखी ने खुद को टूटने नहीं दिया. वो बेबाकी से अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. 

Advertisement
  • 10/10

(Photos: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement