'आर्थिक तूफान सिर पर है, हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे', राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी ने ‘मेलोडी’ टॉफी मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए आर्थिक मुद्दों और जनता की परेशानियों का मुद्दा उठाया है.

Advertisement
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. (File Photo: ITG) राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं.” 

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री 'हंसकर रील बना रहे हैं' और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं. राहुल गांधी ने इसे 'नेतृत्व नहीं, नौटंकी' बताया है. 

Advertisement

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. इसके बाद ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने पिछले तीन महीनों में देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाने चाहिए थे, वो नहीं उठाए. इसके उलट, वे मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं, जैसे सब मजाक चल रहा हो. फिर जब आर्थिक तूफान आएगा, गरीबों को चोट पहुंचेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगी, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे और महंगाई बढ़ेगी, तब मोदी जी हाथ जोड़कर कहेंगे- भाइयों और बहनों, अगर मेरी गलती है तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो.”

Advertisement

मेलोनी को PM मोदी का गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमांत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए टॉफी की एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका नाम मेलोडी है. ऐसा लगा कि यह उन दोनों नेताओं के लिए ऑनलाइन काफी इस्तेमाल होने वाले वायरल हैशटैग "#Melodi" की ओर एक मजाकिया इशारा था.

ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक हल्के-फुल्के वीडियो में, दोनों प्रधानमंत्रियों को मुस्कुराते और हंसते हुए देखा गया. इस वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्होंने नीले रंग का बंदगला सूट पहना हुआ था, मेलोनी (जिन्होंने सफ़ेद सूट पहना था) को मशहूर 'मेलोडी' टॉफ़ियों का एक बैग देते हुए नज़र आए. इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इतालवी प्रधानमंत्री ने लिखा, "गिफ़्ट के लिए धन्यवाद."

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »