राबड़ी देवी को न्यायाधीश पर 'पूर्वाग्रह' का शक, जज बदलने की मांग पर CBI-ED को कोर्ट का नोटिस

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल कर अपने खिलाफ चल रहे लैंड-फॉर-जॉब्स और IRCTC घोटाला से संबंधित तीन भ्रष्टाचार मामलों को स्पेशल जज विशाल गोगने से किसी अन्य जज को स्थानांतरित करने की मांग की है.

Advertisement
 IRCTC घोटाले में लालू और अन्य पर आरोप तय करने वाले जज से मामले हटाने की मांग की है (Photo- ITG) IRCTC घोटाले में लालू और अन्य पर आरोप तय करने वाले जज से मामले हटाने की मांग की है (Photo- ITG)

सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा दायर उन याचिकाओं पर CBI और ED से जवाब मांगा, जिनमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे तीन भ्रष्टाचार मामलों को एक अलग जज को ट्रांसफर करने की मांग की है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने स्पेशल जज विशाल गोगने पर पक्षपाती (Bias) होने का आरोप लगाते हुए मामलों को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है.

Advertisement

राबड़ी देवी के खिलाफ तीन मामले चल रहे हैं, जो लैंड-फॉर-जॉब्स और IRCTC घोटाला से जुड़े हैं. इनमें से दो मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है. एक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बेवजह नहीं लालू परिवार का डर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा

 जज गोगने के समक्ष लंबित अन्य महत्वपूर्ण मामले
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट की अदालत ने CBI और ED को नोटिस जारी कर 6 दिसंबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. फिलहाल, केवल IRCTC से जुड़े CBI मामले के संबंध में ही नोटिस जारी किया गया है.

राबड़ी देवी ने जज विशाल गोगने के समक्ष लंबित कुल चार मामलों को स्थानांतरित करने की मांग की है, जिसमें लैंड-फॉर-जॉब्स मामले से संबंधित कार्यवाही भी शामिल है. यह जानना महत्वपूर्ण है कि जज विशाल गोगने वही न्यायाधीश हैं जिन्होंने IRCTC मामले में लालू यादव और अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए थे.

Advertisement

यादव परिवार के खिलाफ लैंड-फॉर-जॉब्स मामले की भी सुनवाई कर रहे हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य से जुड़े नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई भी उन्हीं के समक्ष लंबित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »