UNSC की बैठक आज, अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता होंगे शामिल

इस बैठक का मुख्य विषय 'समुद्री सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अंतराष्ट्रीय सहयोग’ को लेकर है. भारतीय समयानुसार ये बैठक शाम 5.30 बजे होगी, जिसमें दुनिया के कई देशों के अहम लोग शामिल होंगे. 

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PTI)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST
  • समुद्री मामलों पर UNSC की अहम बैठक आज
  • पीएम मोदी इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक की अगुवाई करेंगे. इस बैठक का मुख्य विषय 'समुद्री सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अंतराष्ट्रीय सहयोग’ को लेकर है. भारतीय समयानुसार ये बैठक शाम 5.30 बजे होगी, जिसमें दुनिया के कई देशों के अहम लोग शामिल होंगे. 

भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. उनके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), कोंगो के राष्ट्रपति फेलिक्स, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अलावा अन्य कई देशों के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं. 

इस बैठक को संयुक्त राष्ट्र (UN) दफ्तर में ड्रग्स एंड क्राइम सेक्शन के अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया जाएगा. इनके अलावा कोंगो के प्रेसिडेंट भी बतौर अफ्रीकन यूनियन के प्रमुख इस बैठक को संबोधित करेंगे. 

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कई बार होता है, जब किन्हीं विशेष मुद्दों पर चर्चा की जाती है. लेकिन ऐसा पहली बार ही है कि किसी अहम मसले पर यूं खुली डिबेट हो रही है. बहस का फोकस समुद्री क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध, अन्य असुरक्षाओं के मसले पर बात की जाएगी.

ओपन डिबेट की अगुवाई करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की किसी ओपन डिबेट की अगुवाई करेंगे. चूंकि कोई देश समुद्री विषयों पर अकेले निर्णय या चर्चा नहीं कर सकता है, ऐसे में सभी देशों को ओपन डिबेट के लिए आमंत्रित किया गया है. 

आपको बता दें कि इस वक्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास है, यही कारण है कि भारत के प्रधानमंत्री ऐसी खुली डिबेट की अध्यक्षता कर रहे हैं. सुरक्षा परिषद में कुल 15 देश शामिल हैं, इनमें से 5 स्थाई और 10 अस्थाई हैं. भारत दो साल के लिए इस ग्रुप का अस्थाई सदस्य है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »