'राहुल गांधी को ब्रेक लेना चाहिए', प्रशांत किशोर की नसीहत पर कांग्रेस ने कही ये बात

प्रशांत किशोर ने कहा था कि राहुल गांधी बीते 10 सालों से एक ही काम कर रहे हैं. उन्हें अभी तक उसमें सफलता नहीं मिली है. ऐसे में जरूरी है कि वह किसी और को ये काम करने का मौका दें. उन्होंने कहा कि जब आप पिछले 10 साल से एक ही काम कर रहे हैं और उसमें कोई सफलता नहीं मिल रही है तो ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है. आपको इसकी कमान पांच साल के लिए किसी और को देनी चाहिए. आपकी मां ने भी ऐसा ही किया था.

Advertisement
प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:21 AM IST

लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बचा है. सभी राजनीतिक दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. ऐसे में हाल ही में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर कुछ नसीहत दी थी.

उन्होंने कहा था कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मनमाफिक नतीजे हासिल नहीं होते, तो राहुल गांधी को कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए. अब उनके इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

कांग्रेस ने हालांकि स्पष्ट तौर पर प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैं कंसल्टेंट्स के बयानों का जवाब नहीं देती. नेताओं के बारे में बात करें. सलाहकारों के सवालों का जवाब देने का क्या तुक बनता है. 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

प्रशांत किशोर ने कहा था कि राहुल गांधी को लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं. अगर उन्हें ऐसा लगता है तो आपको मदद की जरूरत नहीं है. इस स्‍थ‍िति में आपकी कोई भी  मदद नहीं कर सकता है. 

प्रशांत किशोर ने कहा था कि राहुल गांधी बीते 10 सालों से एक ही काम कर रहे हैं. उन्हें अभी तक उसमें सफलता नहीं मिली है. ऐसे में जरूरी है कि वह किसी और को ये काम करने का मौका दें. उन्होंने कहा कि जब आप पिछले 10 साल से एक ही काम कर रहे हैं और उसमें कोई सफलता नहीं मिल रही है तो ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है. आपको इसकी कमान पांच साल के लिए किसी और को देनी चाहिए. आपकी मां ने भी ऐसा ही किया था.

Advertisement

प्रशांत ने ये बात सोनिया गांधी के उस फैसले को लेकर कही, जिसमें उन्होंने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति से दूर रहने और 1991 में पीवी नरसिम्हा राव को कार्यभार संभालने के लिए कहा था. प्रशांत ने कहा कि दुनियाभर में अच्छे नेताओं की एक प्रमुख विशेषता यह है कि वे जानते हैं कि उनके पास क्या कमी है और सक्रिय रूप से उन कमियों को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं.

'लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीत सकती है बीजेपी'

प्रशांत किशोर ने बीजेपी को लेकर कहा था कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा था कि विपक्ष के पास बीजेपी के रथ को रोकने की तीन अलग-अलग संभावनाएं थीं, लेकिन आलस्य और गलत रणनीतियों के कारण उन्होंने इन अवसरों को गंवा दिया.

'बंगाल में नंबर वन पार्टी बनने जा रही बीजेपी'

प्रशांत किशोर ने कहा था कि बीजेपी तेलंगाना में पहले या दूसरे नंबर की पार्टी बनने जा रही है, जो एक बड़ी बात है. वे ओडिशा में निश्चित रूप से नंबर एक पार्टी होंगे. आपको आश्चर्च होगा, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी ही नंबर एक पार्टी बनने जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »