विदेश जाने पर लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स? पीएम मोदी ने खबरों को बताया ‘FAKE’, कहा- इसमें रत्तीभर सच्चाई नहीं

विदेश यात्रा पर टैक्स या सरचार्ज लगाए जाने की खबरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं और विदेश यात्रा पर किसी नए टैक्स का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि, अब खबर को लेकर समाचार चैनल ने खेद जताते हुए खबर को हटा लिया है.

Advertisement
विदेश यात्रा पर सेस लगाने की चर्चा पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया विराम (Photo: ITG) विदेश यात्रा पर सेस लगाने की चर्चा पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया विराम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने को लेकर बड़ा दावा दिया गया. बताया गया कि सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर विचार कर रही है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह गलत बता दिया. हालांकि, इसके बाद चैनल ने खेद प्रकट किया और अपनी गलती को स्वीकार करते हुए खबर को हटा लिया.

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया था कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर चर्चा में है और इसे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, आयात लागत और युद्ध से जुड़े आर्थिक दबाव को संभालने के लिए अस्थायी रूप से लागू किया जा सकता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह टैक्स एक साल के लिए लगाया जा सकता है और इससे मिलने वाली राशि सीधे केंद्र सरकार के पास जाएगी. हालांकि, वित्त मंत्रालय की ओर से उस समय कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

इन खबरों के बाद लोगों के बीच चिंता और अटकलें बढ़ गईं. सोशल मीडिया पर भी विदेश यात्रा को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि विदेश यात्रा पर किसी भी तरह का नया टैक्स लगाने की खबर पूरी तरह गलत है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'यह पूरी तरह से गलत है. इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. विदेश यात्रा पर ऐसे किसी भी प्रतिबंध का सवाल ही नहीं उठता.'

उन्होंने आगे कहा कि सरकार नागरिकों के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: गाड़ियों के लंबे काफिले पर लगाम... पीएम मोदी की अपील पर पैदल दफ्तर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया. प्रधानमंत्री की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि विदेश यात्रा को हतोत्साहित करने या उस पर अतिरिक्त बोझ डालने की कोई योजना नहीं है.

विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक अनिश्चितता और वैश्विक तनाव के दौर में इस तरह की अफवाहें तेजी से फैलती हैं. लेकिन प्रधानमंत्री के एक्स पोस्ट से बाजार और आम लोगों दोनों को राहत मिली है.

विदेश यात्रा सिर्फ टूरिज्म तक सीमित नहीं है. इसका संबंध बिजनेस, एजुकेशन, इन्वेस्टमेंट और कल्चरल एक्सचेंज से भी जुड़ा होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement