दशहरे पर PM मोदी का विश्वास-संकल्प वाला संदेश, राहुल गांधी ने ये कहा

विजयादशमी पर सियासत के दो बड़े चेहरों ने देशवासियों को बधाई दी.PM मोदी ने संकल्प, विश्वास और भगवान राम के आदर्शों का जिक्र किया, तो राहुल गांधी ने अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य की जीत की कामना की.

Advertisement
विजयादशमी पर PM मोदी और राहुल ने बधाई दी (Photo-File) विजयादशमी पर PM मोदी और राहुल ने बधाई दी (Photo-File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश साझा किए. PM मोदी ने लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, वहीं राहुल गांधी ने अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की जीत का संदेश दिया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं.” उन्होंने कामना की कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति दे और सभी का जीवन सुख, सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो.

Advertisement

PM मोदी ने भगवान राम का जिक्र करते हुए अंग्रेजी में लिखा कि राम धर्म, अच्छाई, सत्य और वीरता के प्रतीक हैं. उनके संदेश में विजयादशमी के धार्मिक महत्व के साथ जीवन में सकारात्मकता और मजबूत संकल्प का भाव दिखाई दिया.

राहुल ने की सुख-समृद्धि की कामना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “अहंकार, अन्याय और अत्याचार पर सत्य और न्याय की विजय का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”

यह भी पढ़ें: Aaj ka Upay 20 October 2026: संकट से मुक्ति के लिए विजयादशमी पर ये उपाय करें

राहुल गांधी ने अपने संदेश में सत्य और न्याय की जीत पर जोर दिया. उनके संदेश में दशहरे के पारंपरिक महत्व के साथ अन्याय और अत्याचार पर अच्छाई की जीत की कामना की.

Advertisement

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.  इस मौके पर देश भर के कई नेताओं ने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. PM मोदी ने संकल्प और विश्वास को अपने संदेश का केंद्र बनाया, जबकि राहुल गांधी ने सत्य और न्याय की विजय पर जोर दिया. राजनीतिक असमानता और गहमा-गहमी के बीच नेताओं के संदेशों में देशवासियों के सुख और शांति की कामना समान रही. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »