PM मोदी ने संसद में किया हामिद अंसारी का जिक्र तो कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- सभी संसदीय मर्यादाएं तोड़ीं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जुलाई को लोकसभा में जो कुछ कहा, वह मीडिया के ध्यान से बच गया. उन्होंने (पीएम मोदी) जो कहा, वह बेहद भयानक और अस्वीकार्य था और तुरंत रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए था. बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा के पूर्व सभापति हामिद अंसारी पर विपक्ष की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया था.

Advertisement
जयराम रमेश (फाइल फोटो) जयराम रमेश (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन राज्यसभा सभापति हामिद अंसारी पर विपक्ष की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाकर सभी संसदीय मर्यादाएं तोड़ दी हैं. दरअसल, 2 जुलाई को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि वे चाहे जितनी संख्या का दावा करें, 2014 में जब हम सत्ता में आए थे, तब राज्यसभा में हमारी संख्या बहुत कम थी और सभापति का झुकाव कुछ हद तक दूसरी तरफ था, लेकिन हम गर्व के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे.

Advertisement

पीटीआई के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि आपने जो निर्णय लिया है, आपने हमें जो आदेश दिया है, उससे न तो मोदी और न ही यह सरकार ऐसी किसी बाधा से डरेगी. हम उन संकल्पों को पूरा करेंगे, जिन्हें हासिल करने के लिए हमने कदम उठाए हैं. हालांकि पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी अगस्त 2012 से अगस्त 2017 तक राज्यसभा के सभापति थे.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2 जुलाई को लोकसभा में जो कुछ कहा, वह मीडिया के ध्यान से बच गया. उन्होंने (पीएम मोदी) जो कहा, वह बेहद भयानक और अस्वीकार्य था और तुरंत रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए था. बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा के पूर्व सभापति हामिद अंसारी पर विपक्ष की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया था.

Advertisement

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने हामिद अंसारी पर निशाना साधा है. 7 साल पहले हामिद अंसारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई भाषण में उन्होंने अंसारी की शीर्ष राजनयिक पोस्टिंग का संकेत दिया था, जो संयोग से इस्लामिक देशों में थीं.

उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में काम करने के बाद ISF (भारतीय विदेश सेवा) से रिटायर हुए थे, लेकिन इस बात को गलत तरीके से नजरअंदाज किया गया. जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी भी किसी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा के सभापति पर उस तरह से हमला नहीं किया, जैसा पीएम मोदी ने किया है. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) ऐसा करके सभी संसदीय मानदंडों को तोड़ दिया है. उन्होंने अपने चुनाव अभियान के बाद अपने पद की बची-खुची गरिमा को और कम कर दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »