scorecardresearch
 
Advertisement

'मिलकर AI को बनाएंगे जिम्मेदार', भारत-स्विट्जरलैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

'मिलकर AI को बनाएंगे जिम्मेदार', भारत-स्विट्जरलैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के बाद आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि इस वर्ष फरवरी में भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट का सफल आयोजन किया था. अब अगले वर्ष स्विट्जरलैंड जेनेवा एआई समिट के जरिए इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाएगा. प्रधानमंत्री ने जेनेवा एआई समिट की सफलता के लिए स्विट्जरलैंड को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश मिलकर एआई को जिम्मेदार, समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे.

Advertisement
Advertisement