'अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी को गाली देना नहीं', क्यों बोले पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा है कि लोगों को सरकार के फैसलों की आलोचना करने का हक है. लेकिन यह मर्यादित तरीके से होनी चाहिए.

Advertisement
पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को लगाई लताड़ (Photo: ITG) पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को लगाई लताड़ (Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • हैदराबाद,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 25 साल के गाडे साई कृष्णा की हिरासत में कथित मौत के बाद माहौल गर्म है. मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एसएचओ एसएसवीवी नागराजू समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण और उनके  परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

Advertisement

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण की नाबालिग बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस पर अब पवन कल्याण ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने सोशल मीडिया के जरिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है.

यह भी पढ़ें: MP और आंध्र में बड़ा 'वाइल्डलाइफ एक्सचेंज'... देंगे बाघ, बदले में लेंगे जंगली कुत्ते; राजस्थान से 'सोन चिरैया' भी लौटेगी

पवन कल्याण ने दो टूक कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी को गाली देना नहीं है. उन्होंने कहा है कि ये संवैधानिक मौलिक अधिकार अपने साथ जिम्मेदारी भी लाता है. पवन कल्याण ने यह भी कहा है कि लोगों को सरकार से सवाल पूछने, उसके फैसलों की आलोचना करने और अपनी अलग राय रखने का पूरा अधिकार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आंध्र को एक राजधानी चाहिए, तीन नहीं...', जगन मोहन के MAVIGUN प्लान पर जमकर बरसे चंद्रबाबू नायडू

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि यह आलोचना सम्मानजनक और मर्यादित तरीके से कानून के दायरे में होनी चाहिए. गौरतलब है कि गाडे साई कृष्ण की कथित तौर पर हिरासत में मौत का मामला आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पवन कल्याण की नाबालिग बेटियों को निशाना बनाया जाने लगा था. कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले एक्स हैंडल्स से पवन कल्याण की बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणियां की गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »