'पाकिस्तान से रिश्ते सुधरने चाहिए', करतारपुर के लिए न्योते पर बोले CM मान

पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने भगवंत मान, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और सभी विधायकों को करतारपुर साहिब समेत दूसरे धार्मिक स्थलों पर आने का न्योता दिया है. औपचारिक निमंत्रण मिलने पर मान केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगेंगे, जबकि इस पहल का मकसद सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन बढ़ाना है.

Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान. (Photo: PTI)  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान. (Photo: PTI) 

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी पंजाब विधानसभा को करतारपुर साहिब आने का न्योता दिया है. इस निमंत्रण में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी शामिल हैं. पाकिस्तान की ओर से यह न्योता भगवंत मान की विधानसभा में करतारपुर कॉरिडोर के इस्तेमाल को लेकर हालिया टिप्पणी के जवाब में दिया गया है.

Advertisement

निमंत्रण के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायक गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर समेत दूसरे धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं. इस पहल का मकसद दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है. भगवंत मान ने नवंबर के आखिर में लाहौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा भी जताई है.

यह भी पढ़ें: अक्साई चिन, सिंधु जल संधि, PoK, करतारपुर साहिब... PM मोदी ने चुन-चुनकर गिनाईं कांग्रेस की गलतियां

केंद्र सरकार से मंजूरी लेंगे भगवंत मान

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी जत्थों को करतारपुर लेकर जाती है. अगले महीने गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व आने वाला है. उन्होंने कहा कि औपचारिक निमंत्रण मिलने पर वह राजनीतिक मंजूरी के लिए भारत सरकार के पास आवेदन करेंगे.

Advertisement

भगवंत मान ने कहा कि उनके ननिहाल के लोग पाकिस्तान से आए थे और उनके ससुराल पक्ष का परिवार भी वहीं से आया था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से उनकी कई यादें जुड़ी हैं और दोनों देशों के लोग शांति और आपसी सद्भाव चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस शहर में पहली बार मनाई गई वाल्मीकि जयंती, हिंदू समुदाय ने की खास पूजा

भगवंत मान ने कहा कि पहले समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली से लाहौर के बीच बस सेवा भी चलती थी. उन्होंने जोर दिया कि दोनों देशों के संबंध बेहतर होने चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »