Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

अलीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 के पार पहुंच चुका है. इस बीच, कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया है.

Advertisement
(File Photo: PTI) (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

दिल्ली के अलीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 के पार पहुंच चुका है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. इन खबरों के अलावा, फ्रांस, इटली और यूरोप के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

Advertisement

यमुना में जहरीला झाग, नोएडा-अलीपुर में AQI 250 पार, जानें दिल्ली-NCR का मौसम 

दिल्ली के अलीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 के पार पहुंच चुका है. CPCB यानी सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक अलीपुर में AQI 258 दर्ज किया गया है. वहीं DTU में 251, IIT दिल्ली में 227, बुरारी में 181 और आनंद विहार में 175 एयर क्वालिटी इंडेक्स है. इसके अलावा नोएडा सेक्टर-62 में 270 और सेक्टर-125 में 212 AQI दर्ज किया गया है.

ट्रंप बोले- ईरान पर फिर करेंगे हमला... बौखलाए तेहरान ने कहा तो हम समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. इससे युद्ध के दोबारा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया है कि अगर अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करते हैं, तो ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबल को निशाना बनाने की तैयारी कर चुका है.

Advertisement

'नफरत है पॉलिटिक्स से, थक गया हूं...', TMC के बागी विधायक मदन मित्रा ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत 

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हुए कमरहाटी विधायक मदन मित्रा राजनीति से छोड़ने का विचार कर रहे हैं. मदन मित्रा ने कहा है कि वे राजनीति से थक चुके हैं. उन्होंने कहा कि लोग डर और परेशानी में जी रहे हैं और इस साल की दुर्गा पूजा पिछले सालों की तुलना में काफी अलग थी. 

'प्रोटेस्ट वाले इलाकों से दूर रहें...', यूरोप में भड़की हिंसा पर भारत ने नागरिकों को चेताया 

भारत ने फ्रांस, इटली और अन्य यूरोपीय देशों में रहने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच सतर्क रहें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि फ्रांस, इटली और बेल्जियम में भारतीय मिशन हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

AI और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग सीखेंगे कक्षा 9-12 के छात्र, NCERT ने बनाया मॉड्यूल 

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक प्रारंभिक मॉड्यूल तैयार किया है. इस मॉड्यूल का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बुनियादी समझ देना है.

Advertisement

यूपी में चुनाव से पहले सरकार ने निकाली बंपर वैकेंसी, 20 हजार शिक्षकों को मिलेगी नौकरी 

UP के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के 20,382 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है. इसमें TGT के 17,735 पद, प्रधानाध्यापक के 1,172 पद और प्रधानाचार्य के 1,475 पद शामिल हैं. तीनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू हो रही है. हालांकि, इन पदों के लिए परीक्षा का शेड्यूल अलग-अलग है. 

उषा मंगेशकर को मिलेगा पहला 'भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार'... नई दिल्ली के भारत मंडपम में PM मोदी करेंगे सम्मानित 

मशहूर गायिका उषा मंगेशकर को पहला 'भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार' मिलेगा. 29 नवंबर को भारत मंडपम में PM मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे. उषा मंगेशकर इसकी पहली विजेता होंगी. उन्हें 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी. इसके साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ये जानकारी दी है. 

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक धमाका, 114 मेडल जीतकर बनाया अपना बेस्ट रिकॉर्ड, जीते 30 गोल्ड 

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल ने अपना अभियान 114 मेडल के साथ खत्म किया, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. शुक्रवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 9 गोल्ड मेडल जीते. ये पैरा एथलीट्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Advertisement

INDW vs ZIMW: प्रतीका रावल का शतक, शेफाली वर्मा ने उड़ाया गर्दा, पहले वनडे में टीम इंड‍िया के सामने ज‍िम्बाब्वे ढेर 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. वडोदरा में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत ने प्रतीका रावल के शतक और शेफाली वर्मा की तूफानी पारी के दम पर 27.1 ओवर में ही ये टारगेट हासिल कर लिया. 

सलमान खान की सुरक्षा हुई और सख्त, IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में कड़े पहरे के बीच पहुंचे भाईजान 

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है. उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आए. इसके अलावा, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं. पुलिस आसपास के इलाके में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »