एक्सीडेंट में मौत के बाद पहुंची पुलिस, कुछ ही देर में बेकाबू ट्रेलर ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, और फिर...

भुवनेश्वर में बुधवार रात दो सड़क हादसों ने अफरा-तफरी मचा दी. पहले हादसे में एक पिकअप वैन चालक की मौत हो गई, तो दूसरे हादसे में मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों हादसे एक ही जगह कुछ घंटों के अंतराल में हुए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

Advertisement
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी. (Representational image) हादसे के बाद मची अफरा-तफरी. (Representational image)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 10 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

ओडिशा के भुवनेश्वर में दो हादसे हो गए, इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. यह दोनों घटनाएं बरमुण्डा ओवरब्रिज पर हुईं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एजेंसी के अनुसार, पहला हादसा बुधवार की आधी रात के करीब हुआ. एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. इस टक्कर में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही खंडगिरी थाने से दो पुलिस वैन घटनास्थल पर पहुंची, ताकि शव को बाहर निकाला जा सके और सड़क को साफ किया जा सके. 

Advertisement

हालांकि इसी दौरान एक और दुर्घटना हो गई. जब पुलिस टीम घटनास्थल पर काम कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पुलिस वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: रांची में सड़क किनारे गड्ढे से दो युवकों के शव बरामद, पिस्टल और बाइक भी मिली, मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

एक होमगार्ड, जो पुलिस वैन चला रहा था और हादसे के वक्त वाहन के अंदर ही मौजूद था, उसे गंभीर चोटें आईं. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरा पुलिस अधिकारी, जो ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था, ट्रेलर की चपेट में आ गया. उसे हाथ-पैर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है और वह राजधानी अस्पताल में भर्ती है. 

घायलों से मिलने के लिए ट्विन सिटी पुलिस कमिश्नर एस. देव दत्ता सिंह और भुवनेश्वर डीसीपी जगमोहन मीणा अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली. पुलिस ने अज्ञात ट्रक और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »