भुवनेश्वर: छात्रा से रेप के आरोप में कांग्रेस छात्र संगठन के अध्यक्ष गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में ओडिशा पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन के अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक मंचेश्वर थाने के बाहर जमा हो गए. हालांकि, किसी को भी थाने के अंदर नहीं आने दिया गया.

Advertisement
ओडिशा कांग्रेस के छात्र संगठन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन करते उनके समर्थक. (photo: ITG) ओडिशा कांग्रेस के छात्र संगठन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन करते उनके समर्थक. (photo: ITG)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 21 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

मंचेश्वर पुलिस ने ओडिशा में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन के अध्यक्ष उदित प्रधान को 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है.उदित की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों (जिनमें उनके परिवार के सदस्य और छात्रा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे) ने मंचेश्वर पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए. हालांकि, पुलिस ने किसी को भी थाने के अंदर नहीं आने दिया. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उदित को रविवार देर रात को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. आरोप है कि उदित ने पीड़िता के सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया.

18 मार्च को हुई थी घटना

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, ये घटना 18 मार्च 2025 को हुई. पीड़िता अपने दो दोस्तों के साथ मास्टर कैंटीन में उदित प्रधान से मिली थी. इसके बाद ये सभी लोग उदित के वाहन में नयापल्ली के एक होटल पहुंचे, जहां अन्य लोग शराब पी रहे थे. हालांकि, पीड़िता ने शराब पीने से इनकार कर दिया और उदित ने उसे एक सॉफ्ट ड्रिंक ऑफर किया, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था.

Advertisement

'ड्रिंक पीने के बाद आने लगे थे चक्कर'

शिकायत में कहा गया है कि ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे और उसने घर जाने की इच्छा जताई. हालांकि, उदित और अन्य लोगों ने उसे जाने से रोका लिया. इसके बाद वह बेहोश हो गई और होश में आने पर उसे एहसास हुआ कि उदित ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उदित ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

इसके बाद पीड़िता डर की वजह से महीनों तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर मंचेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उदित को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »