'बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन प्लान', ओडिशा CM ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राजनीतिक अस्थिरता के मद्देनजर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए नई पहल का ऐलान किया है. जिलों के अधिकारियों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं और ब्लॉक, तहसील, और पुलिस स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है.

Advertisement
ओडिशा सीएम मोहन माझी (PTI Photo) ओडिशा सीएम मोहन माझी (PTI Photo)

अजय कुमार नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एक नई पहल का ऐलान किया है. हाल ही में बांग्लादेश में हुए अस्थिरता और सरकार परिवर्तन के चलते यह कदम उठाया गया है. सोमवार को ओडिशा विधानसभा के एक सत्र के दौरान, सीएम माझी ने बताया कि अधिकारियों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विधानसभा में विधायक भास्कर मढ़ेई के उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने केंरदापरा, भुवनेश्वर, और पुरी में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में सीएम ने बताया कि सभी जिलों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेशी घुसपैठियों को निश्चित ही रोकेंगे', BJP में शामिल होने के बाद बोले चंपाई सोरेन

कैसे होगी बांग्लादेशियों की पहचान? सीएम ने बताया

सीएम ने बताया कि जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक घुसपैठियों की पहचान करेंगे और खासतौर पर उन जिलों में सख्ती बरतने की सलाह दी गई है, जहां बांग्लादेशियों की ज्यादा मौजूदगी है. इस दौरान ब्लॉक, तहसील और पुलिस स्टेशन स्तर पर घुसपैठियों की पहचान के लिए एक कमेटी काम करेगी, जो संगठित तरीके से घुसपैठियों की पहचान और दस्तावेज तैयार करेगी.

Advertisement

सीएम माझी का निर्देश पिछली बीजू जनता दल सरकार की एक रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें 3,740 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की गई थी. इन जिलों में बारगढ़, भद्रक, केंरदापरा, जगतसिंहपुर, मलकानगिरी, नबंरंगपुर, और भुवनेश्वर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में', BJP में शामिल होने से पहले बोले चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने यह भी बताया कि किन जिलों में कितने घुसपैठिए हैं:

  • बारगढ़: 2
  • भद्रक: 199
  • केंरदापरा: 1,649
  • भुवनेश्वर: 17
  • जगतसिंहपुर: 1,112
  • मलकानगिरी: 655
  • नबंरंगपुर: 106

बांग्लादेश में विवाद के बाद हो रहा एक्शन

हाल ही में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेशियों के भारत में प्रवेश करने की आशंका है. मसलन, पड़ोसी देश में विवाद के बाद से बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को भारत की सीमाओं पर देखा गया था. केंद्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है और राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »