बालासोर के बाद ओडिशा के जाजपुर में हादसा, ट्रेन से कटकर 6 मजदूरों की मौत

यह घटना ओडिशा के जाजपुर की है. कहा जा रहा है कि ये मजदूर रेलवे लाइन पर काम कर रहे थे, जहां मालगाड़ी खड़ी थी. बारिश से बचने के लिए मजदूर मालगाड़ी के नीचे छिप गए. दुर्भाग्य से मालगाड़ी में कोई इंजन नहीं था, जिस वजह से यह दुर्घटना हो गई. चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2023,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

ओडिशा के बालासोर में ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद अब जाजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है. इन मजदूरों ने भारी बारिश से बचने के लिए मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी लेकिन यह अचानक बिना किसी इंजन के चल पड़ी. इस वजह से मजदूरों को ट्रेन के नीचे से निकलने का मौका नहीं लगा. 

Advertisement

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अचानक से आंधी चली थी. ये मजदूर रेलवे लाइन  पर काम कर रहे थे, जहां मालगाड़ी खड़ी थी. बारिश से बचने के लिए मजदूर मालगाड़ी के नीचे छिप गए. दुर्भाग्य से मालगाड़ी में कोई इंजन नहीं था, जिस वजह से यह दुर्घटना हो गई. चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. हालांकि, जाजपुर के स्थानीय लोगों का दावा है कि दो और घायलों की मौत हो गई. 

इस पूरे मामले पर महिला के पति ने कहा, मैं शर्मिंदा हूं. मैं चाहता हूं कि सभी लोग इस तरह की महिलाओं से दूर रहें. मैंने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है. मुझे इंसाफ चाहिए. 

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून को ट्रेन हादसा हुआ था. इस हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हुई है. 1100 से ज्यादा घायल हुए. लेकिन ट्रेन में यात्रा कर रहे सैकड़ों लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस भीषण हादसे के बावजूद मौत को मात दी है. ऐसी ही कहानी 24 साल के विश्वजीत मलिक की है. विश्वजीत के पिता हेलाराम मलिक ने दिल दहला देने वाली इस घटना को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने बेटे के पास पहुंचे?

Advertisement

सीबीआई कर रही हादसे की जांच

हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम ने मंगलवार को दो बार बालासोर में घटना स्थल और बहनागा रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच की. टीम ने मेन लाइन और लूप लाइन दोनों की जांच की. CBI के अधिकारी इस दौरान सिग्नल रूम भी गए. टीम के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे. टीम का पूरा फोकस हादसे के पीछे की वजह और गुनहगार की पड़ताल करने पर है. इस सिलसिले में टीम रेलवे सुरक्षा एक्सपर्ट से भी विचार-विमर्श कर सकती है. जांच के लिए बनाई गई टीम का नेतृत्व सीबीआई के संयुक्त निदेशक (विशेष अपराध) विप्लव कुमार चौधरी कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »