DND पर प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी पर नोएडा पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को रोकने के दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था. हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. नोएडा पुलिस ने अब इस पर संज्ञान लिया और एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है.

Advertisement
DND पर प्रियंका का कुर्ता पकड़कर खींचता पुलिसकर्मी (पीटीआई) DND पर प्रियंका का कुर्ता पकड़कर खींचता पुलिसकर्मी (पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा / भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 04 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST
  • नोएडा पुलिसः यह सब किन परिस्थिति में हुआ, होगी जांच
  • पुलिस ने DND पर प्रियंका के साथ बदसलूकी पर खेद जताया
  • हाथरस जाने की कोशिश में पुलिस ने की थी रोकने की कोशिश

हाथरस गैंगरेप मामले पर हाथरस जाते वक्त दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (DND) पर जब नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को रोका था उस वक्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक सिपाही का हाथ प्रियंका गांधी के कपड़े पर नजर आ रहा है. नोएडा पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं.

Advertisement

नोएडा पुलिस का कहना है कि एसीपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है. पुलिस की ओर से कहा गया कि जो फोटो वायरल हुई है उसमें चेहरा नहीं नजर आ रहा है, लिहाजा पुलिस उस वक्त की फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि किस परिस्थिति में यह सब हुआ इसकी भी जांच की जा रही है.

यही नहीं, रविवार को नोएडा पुलिस ने डीएनडी फ्लाई-वे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी पर खेद जताया है. प्रियंका गांधी राहुल के साथ हाथरस गैंगरेप केस की पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जब पुलिस ने उन्हें रोका था. 

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को रोकने के दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था. हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. नोएडा पुलिस ने अब इस पर संज्ञान लिया है और एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है.

Advertisement

गौरतलब है कि गुुरुवार को भी प्रियंका और राहुल गांधी गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे, लेकिन उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया गया था. पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. फिर कांग्रेस के ये दोनों नेता वापस दिल्ली आ गए थे.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »