NIA का बड़ा ऑपरेशन... 12 ठिकानों पर छापा, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक्शन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के कई हिस्सों में छापेमारी कर राष्ट्र‑विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसके तहत कुल 12 स्थानों पर छापेमारी की गई है. आरोप है कि ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और गोला‑बारूद की सप्लाई की जा रही थी.

Advertisement
NIA के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस संयुक्त कार्रवाई में शामिल हैं. (फोटो-ITG) NIA के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस संयुक्त कार्रवाई में शामिल हैं. (फोटो-ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ड्रोन और IED सप्लाई नेटवर्क से जुड़े एक बड़े आतंकी साजिश मामले में देश के कई हिस्सों में छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के ऑपरेटिव जासवीर चौधरी से जुड़े मॉड्यूल पर भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है. इसी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच और कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जांच अपने हाथ में लेते हुए NIA ने इस अभियान को तेज कर दिया है. एजेंसी की टीमें दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कुल 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement

आरोप है कि ड्रोन के जरिए भारत में हथियार, गोला-बारूद और IED भेजे जा रहे थे. एजेंसियां आतंकी नेटवर्क, ड्रोन सप्लाई चैन और IED मॉड्यूल के लिंक खंगाल रही हैं.

NIA के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस संयुक्त कार्रवाई में शामिल हैं और इस आतंकी नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापेमारी, टेरर फंडिंग पर NIA का एक्शन

हरियाणा में महिला पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला

कुछ दिन पहले हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

जांच में सामने आया है कि इस साजिश के पीछे दो पाकिस्तानी नागरिकों को मुख्य मास्टरमाइंड बताया गया है. NIA के अनुसार, यह हमला किसी स्थानीय घटना का हिस्सा नहीं था, बल्कि भारत में दहशत फैलाने के लिए रची गई एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा था.

Advertisement

एजेंसी ने पाकिस्तान के शाहजाद भट्टी और सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच को इस हमले का प्रमुख साजिशकर्ता बताया.

NIA के अनुसार शाहजाद भट्टी पहले एक गैंगस्टर था, जो बाद में आतंकी गतिविधियों से जुड़ गया. एजेंसी का दावा है कि उसने भारत में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर दहशत और अस्थिरता फैलाने की साजिश रची थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »