न्यू नोएडा परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसान होंगे मालामाल, मुआवजा दर बढ़ी

न्यू नोएडा परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को अब फायदा मिलने वाला है. नोएडा ऑथोरिटी ने भूमि अधिग्रहण की दर बढ़ाकर ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर कर दी है.

Advertisement
 न्यू नोएडा परियोजना से किसानों को फायदा मिलेगा. (Photo: ITG) न्यू नोएडा परियोजना से किसानों को फायदा मिलेगा. (Photo: ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

नोएडा ऑथोरिटी ने न्यू नोएडा परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है. ऑथोरिटी ने भूमि अधिग्रहण की दर बढ़ाकर ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर कर दी है, जो अब यमुना ऑथोरिटी द्वारा दी जा रही दर के बराबर हो गई है. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि किसान स्वेच्छा से जमीन देने के लिए आगे आएंगे.

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि पिछले करीब 10 साल से जमीन की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिससे किसान अपनी जमीन देने में रुचि नहीं दिखा रहे थे. लगातार बढ़ते दबाव और मांग के बाद अब यह फैसला लिया गया है, जिससे किसानों को बेहतर मुआवजा मिल सके.

Advertisement

ऑथोरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि दर बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि किसान इस परियोजना में सहयोग करें और जमीन देने के लिए तैयार हों. न्यू नोएडा यानी डीएनजीआईआर परियोजना एक बड़े स्तर पर विकसित की जा रही है, जो करीब 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली होगी. 

इसमें 80 से ज्यादा गांव शामिल हैं, जिनमें बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के गांव भी आते हैं. पहले चरण में ही हजारों हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की योजना है. जमीन के दर के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रही है.

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के मुताबिक उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री और अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया था. सरकार के निर्देश के बाद ही मुआवजा दर बढ़ाई गई है, जिससे अब किसानों को उनका हक मिल सकेगा.

जल्द शुरू होगी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया

Advertisement

नोएडा ऑथोरिटी ने यह भी साफ किया है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जायेगी. जिसके लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है.

पूरी परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण को दी गई है, जो किसानों से बातचीत से लेकर जमीन से जुड़े सभी मामलों को देखेगा.

फिलहाल बढ़े हुए मुआवजे के बाद अब न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए यह सौदा फायदे का माना जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि जिन किसानों का जमीन अधिग्रहण होगा, वो मालामाल होंगे जिस से वो अपनी जमीन भी ऑथोरिटी को देने में रुचि दिखाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement