नागौर में रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 4 की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार. (Photo: ITG) सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नागौर,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

राजस्थान के नागौर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां एक रोडवेज बस और कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

Advertisement

कुचेरा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना देने वाले ने कहा, चकढाणी और पुनास के बीच एक रोडवेज बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की कुचेरा और मेड़ता सिटी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है.

साथ ही हादसे में मृत चार की लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चकढाणी और पुनास के बीच दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी, जिसके कारण यह सीधी भिड़ंत हुई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े. कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी और हादसे की भयावहता को देखकर हर कोई दहल गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement