मोहाली ब्लास्ट: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया था 'रॉकेट लॉन्चर', यूपी की ओर भागे हमलावर

पंजाब के मोहाली में सोमवार को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड RPG से सेक्टर 77 में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर पर हमला किया गया था. हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गई थे. इस मामले में पुलिस ने निशान सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
मोहाली में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए रॉकेट लॉन्चर से हुआ था हमला मोहाली में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए रॉकेट लॉन्चर से हुआ था हमला

सतेंदर चौहान

  • मोहाली,
  • 13 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • मोहाली में पुलिस खुफिया विभाग के दफ्तर में हुआ था हमला
  • तरन तारन से गिरफ्तार निशान सिंह ने किया बड़ा खुलासा

मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में पाकिस्तान से आए रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ था. यह ड्रोन के जरिए भारत भेजा गया था. मोहाली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी निशान सिंह ने पूछताछ में ये खुलासा किया है. इतना ही नहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि हमलावर खुफिया विभाग के दफ्तर पर हमला कर यूपी की ओर भागे हैं. 

Advertisement

पंजाब के मोहाली में सोमवार को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड RPG से सेक्टर 77 में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर पर हमला किया गया था. इस मामले में पंजाब पुलिस ने तरन तारन से निशान सिंह को गिरफ्तार किया था. निशान सिंह से मोहाली में पुछताछ की जा रही है. 

निशान सिंह ने हमलावरों को सौंपा था RPG 

निशान सिंह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए रॉकेट लॉन्चर को हमलावरों को सौंपा था. हमलावर हेडक्वार्टर पर हमले के बाद  उत्तर प्रदेश की ओर भागे हैं. इतना ही नहीं पंजाब पुलिस की तीन टीमें यूपी में हमलावरों की तलाश में छापेमारी भी कर रही हैं. 

हमले के पीछे रिंदा का हाथ

इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने आशंका जताई थी कि इस हमले के पीछे हरविंदर सिंह रिंदा का हाथ है. जो लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा है. वह पाकिस्तान से ही भारत में अपने साथियों को ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक मुहैया कराता रहा है. इससे पहले रिंदा का नाम हरियाणा के करनाल में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार हुए आतंकियों के साथ भी जुड़ा था. पिछले महीने नवांशहर में CIA के दफ्तर पर हुए हमले में भी रिंदा का नाम सामने आया था.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »