सेक्स सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के मंत्री का इस्तीफा, नौकरी के बदले महिला के यौन शोषण का आरोप

सीडी कांड को लेकर घिरे कर्नाटक सरकार में मंत्री रमेश जारकीहोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रमेश जारकीहोली ने अपने इस्तीफे में कहा है कि उनपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो सच से काफी दूर हैं.

Advertisement
मंत्री रमेश जारकीहोली ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो) मंत्री रमेश जारकीहोली ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

नोलान पिंटो

  • बेंगलुरु,
  • 03 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST
  • सेक्स सीडी कांड से कर्नाटक की राजनीति में भूचाल
  • मंत्री रमेश जारकीहोली ने सौंपा अपना इस्तीफा

सेक्स सीडी कांड को लेकर घिरे कर्नाटक सरकार में मंत्री रमेश जारकीहोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विवाद के बीच बुधवार को रमेश जारकीहोली ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को भेजा.

रमेश जारकीहोली ने अपने इस्तीफे में कहा है कि उनपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो सच से काफी दूर हैं. मैं इस मामले में निर्दोष साबित होउंगा, मुझे पूरा विश्वास है. लेकिन नैतिक आधार पर मैं अपना इस्तीफा देता हूं.

Advertisement

आपको बता दें कि बीते दिन ही कर्नाटक में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सीडी जारी की थी. जिसमें आरोप लगाया गया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने एक महिला को नौकरी देने के नाम पर उसका यौन शोषण किया. 

कर्नाटक में कांग्रेस ने उठाया था मुद्दा
सीडी सामने आने के बाद से ही कर्नाटक की राजनीति में मानो भूचाल आ गया था. कांग्रेस पार्टी की ओर से मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही थी, कानूनी एक्शन करने को कहा जा रहा था.

रमेश जारकीहोली कर्नाटक की सरकार में जल संसाधन मंत्री थे. आरोप था कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में महिला को नौकरी देने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया. इससे जुड़ी सीडी को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने जारी की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »